बंगाल की महिलाओं की हो गयी बल्ले-बल्ले, अन्नपूर्णा भंडार से मिलेंगे 3000 रुपए, 1 जून से सरकारी बसों में यात्रा भी फ्री

Published by :Mithilesh Jha
Published at :11 May 2026 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
Annapurna Bhandar Scheme West Bengal BJP Suvendu Adhikari

कैबिनेट की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

Annapurna Bhandar Scheme West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना का ऐलान किया है. 1 जून से महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. जानें किसे मिलेगा लाभ.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Annapurna Bhandar Scheme West Bengal: बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद सोमवार को अपनी सरकार की कैबिनेट बैठक की. कार्यभार संभालने के पहले ही दिन सीएम ने महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की. सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले 1 जून 2026 से ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के तहत 3000 रुपए की धनराशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जायेगी.

शुभेंदु ने महिलाओं के लिए लगा दी घोषणाओं की झरी

इसके साथ ही बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के साथ वादों को हकीकत में बदलने का दौर शुरू हो गया. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी सरकार के पहले ही कार्य दिवस पर महिलाओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी. महिलाओं को भत्ता व सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी.

संकल्प पत्र के वादों पर लग रही मुहर

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना का जो वादा किया था, उसे नयी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर लागू कर दिया है. इसके पहले ममता बनर्जी की सरकार ‘लक्खी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को 1,500 और 1,700 रुपए दे रही थी. भाजपा ने इसे बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा

महिलाओं को वित्तीय सहायता

  • अन्नपूर्णा योजना : सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये मिलेंगे.
  • मुफ्त यात्रा : एक जून से राज्य की सरकारी बसों में महिलाओं को टिकट नहीं लेना होगा.

किन महिलाओं को करना होगा आवेदन?

प्रशासन के अनुसार, जो महिलाएं पहले से ”लक्खी भंडार” का लाभ पा रही थीं, उन्हें फिलहाल नये आवेदन की आवश्यकता नहीं है. उन्हें स्वतः ही इस नयी योजना से जोड़ दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार योजना 2026 : 1000 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए क्यों किया गया?

लक्ष्मी भंडार और युवा साथी की काट अन्नपूर्णा भंडार योजना, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, अन्नपूर्णा देवी की घोषणा

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल सरकार अब देगी 1500 रुपए, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

महिलाओं को रिझाने में जुटी माकपा, लक्ष्मी भंडार का पैसा बढ़ाने का वादा, चुनाव में बढ़ेगी हिस्सेदारी

लक्ष्मी भंडार के 5 साल बाद ममता सरकार का ट्रंप कार्ड ‘युवा साथी योजना’, आवेदन के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola