ePaper

लक्ष्मी भंडार के 5 साल बाद ममता सरकार का ट्रंप कार्ड ‘युवा साथी योजना’, आवेदन के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़

Updated at : 17 Feb 2026 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
Yuva Sathi Yojana West Bengal

युवा साथी योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म के साथ युवा.

Yuva Sathi Yojana West Bengal: पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी भंडार के 5 साल बाद ममता बनर्जी सरकार ने नयी योजना ‘युवा साथी योजना’ लॉन्च की है. बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गयी इस योजना में आवेदन करने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं. जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Yuva Sathi Yojana West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार की ‘युवा साथी’ योजना का लाभ लेने के लिए बेरोजगार युवाओं की फौज उमड़ पड़ी है. युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. रविवार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. सूर्योदय से पहले ही कई जिलों में लंबी कतारें लग गयीं. योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा. इन्हें हर महीने 1,500 रुपए की नकद सहायता दी जायेगी.

जिलों में लग रही लंबी कतारों और राजनीतिक आलोचना झेलने के बद अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी फॉर्म भरे जायेंगे. इसके लिए वेबसाइट शुरू की गयी है, जहां आवेदकों को चरणबद्ध तरीके से फॉर्म को भरना होगा.

कहां और कैसे करेंगे ऑनलाइन आवेदन?

‘आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान’ पोर्टल https://apas.wb.gov.in/ पर युवा साथी योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरा जायेगा. आवेदन करते समय माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का एडमिट कार्ड, माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का मार्कशीट अथवा सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की कॉपी, वोटर कार्ड की कॉपी, पासबुक का पहला पन्ना, एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो का पीडीएफ पोर्टल पर अपलोड करना होगा. आवेदक का हस्ताक्षर (केवल जेपीजी या पीएनजी फॉर्मैट) में अपलोड करना होगा. एप्लिकेशन को सबमिट करने के लिए आवेदकों को 3 चरणों से होकर आगे बढ़ना होगा – बेसिक डिटेल्स, डॉक्यूमेंट्स अपलोड और फाइनल सबमिट. आवेदन पत्र जमा करने के बाद आवेदन पत्र की प्रतिलिपि डाउनलोड करके अपने पास रख लें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके साथ ही युवा साथी के फॉर्म युवा व क्रीड़ा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए sportsandyouth.wb.gov.in/wbyouthservices/news-events पर जाएं और होम पेज पर वर्ष 2026 पर क्लिक करें. यहां से फॉर्म डाउनलोड करके दस्तावेजों के साथ शिविर में जाकर आवेदन पत्र जमा कर दें.

Yuva Sathi Yojana: 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान

युवा साथी योजना की घोषणा पिछले सप्ताह वर्ष 2026-27 के वोट-ऑन-अकाउंट बजट में की गयी थी. इसके लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. राज्य सरकार का अनुमान है कि करीब 27.8 लाख युवा इस योजना से लाभान्वित होंगे. पहले इस योजना के तहत भुगतान 15 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन इसे 1 अप्रैल से लागू करने की घोषणा की गयी है.

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मैट्रिक (माध्यमिक) या इसके इक्विवैलेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का मार्कशीट अथवा सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • वोटर कार्ड की कॉपी
  • पासबुक का पहला पन्ना
  • एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट की कॉपी (अगर आप इस वर्ग के आवेदक हैं, तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

क्या कहा राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार सभी योजनाओं को जारी रखे हुए है. उन्होंने केंद्र सरकार पर बकाया राशि रोकने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि इसके बावजूद कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं.

बंगाल में बेरोजगारी बनेगा चुनावी मुद्दा

इस बीच, पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संकेत दिये हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में कोलकाता में रैली कर सकते हैं. 2021 के बाद पहली बार कोलकाता में प्रधानमंत्री रैली करेंगे और इस रैली से वह राज्य में बेरोजगारी का मुद्दा उठा सकते हैं. भाजपा ने संकेत दिये हैं कि इस बार के चुनाव नें पार्टी बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनायेगी.

इसे भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल की सबसे बड़ी सरकारी योजना में कितने रुपए मिलते हैं, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola