ब्राजील में इंटरनेशनल आई कॉन्फ्रेंस में रांची की डॉ भारती कश्यप ने फ्लैपलेस लेसिक लेजर पर दिया व्याख्यान

Author Mithilesh Jha|Edited by Prabhat khabar
Updated:
विज्ञापन

Dr Bharati Kashyap

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi Dr Kashyap’s Brazil Conference: रांची के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ भारती कश्यप और डॉ बीपी कश्यप ने ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन 2026 में देश का मान बढ़ाया है. कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल की ‘पटेला फ्रैक्चर तकनीक’ की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है.

विज्ञापन

Ranchi Dr Kashyap’s Brazil Conference: दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ब्राजीलियन सोसाइटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रैक्टिव सर्जरी’ के वार्षिक सम्मेलन 2026 में रांची के प्रसिद्ध और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों डॉ भारती कश्यप और डॉ बीपी कश्यप ने वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाया है. दोनों सर्जनों को ‘अतिथि वक्ता’ के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. यहां उन्होंने 3 महत्वपूर्ण ‘मास्टर क्लासेस’ में व्याख्यान देकर भारतीय चिकित्सा और शोध की साख को स्थापित किया.

विज्ञापन

इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स भी रह गये हैरान

वैश्विक सम्मेलन का सबसे बड़ा और आकर्षण कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल द्वारा विकसित विशेष सर्जिकल पद्धति रही, जिसने अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को हैरान कर दिया. सम्मेलन के सबसे महत्वपूर्ण सर्जिकल वीडियो सत्र में कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल की ‘कड़े हो चुके मोतियाबिंद की सर्जरी की पटेला फ्रैक्चर तकनीक’ का सजीव प्रदर्शन किया गया. अत्यधिक कठोर मोतियाबिंद के इलाज के लिए विकसित इस भारतीय तकनीक की अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों और दुनिया भर से आये आंख के डॉक्टरों ने खड़े होकर सराहना की.

Flapless LASIK सर्जरी पर शोध व्याख्यान

इसके साथ ही डॉ भारती कश्यप ने चिकित्सा क्षेत्र की अत्याधुनिक Schwind Amaris Laser तकनीक पर आधारित Flapless LASIK पद्धति पर एक व्यावहारिक और शोध-परक व्याख्यान प्रस्तुत किया. चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में इस उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सर्जिकल योगदान के लिए दोनों डॉक्टरों को मेमेंटो देकर वैश्विक मंच पर सम्मानित किया गया.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ कश्यप को प्रेसिडेंशियल डिनर का स्पेशल इन्विटेशन

रांची के दोनों डॉक्टरों की अंतरराष्ट्रीय साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें इस वैश्विक सम्मेलन के सबसे प्रतिष्ठित और चुनिंदा प्रेसिडेंशियल डिनर में विशेष रूप से शामिल होने का न्योता मिला.

Ranchi Dr Kashyap’s Brazil Conference: डॉ कश्यप दंपती ने बढ़ाया देश का मान

अपनी इस यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि ब्राजील का समाज बेहद जीवंत है. वहां के लोगों की जीवनशैली और संस्कृति में खेल, संगीत, नृत्य और अध्यात्म के प्रति एक गहरा और अनूठा जुड़ाव देखने को मिलता है. रांची के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों डॉ भारती कश्यप और डॉ बीपी कश्यप ने ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन 2026 में देश का मान बढ़ाया है. कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल की पटेला फ्रैक्चर तकनीक की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सबसे अधिक कॉर्निया ट्रांसप्लांट करने वाले कश्यप मेमोरियल आई बैंक में 90 साल की राधा देवी ने पेश की करुणा की मिसाल

साहिबगंज पहुंचा डॉ भारती का कारवां, हेल्थ हूल मेला में मिले यूटरिन प्रोलैप्स के सबसे ज्यादा मामले

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola