झारखंड में सबसे अधिक कॉर्निया ट्रांसप्लांट करने वाले कश्यप मेमोरियल आई बैंक में 90 साल की राधा देवी ने पेश की करुणा की मिसाल
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 17 Dec 2025 5:40 PM
कश्यप मेमोरियल आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भारती कश्यप और वरिष्ठ कॉर्निया सर्जन डॉ निधि गडकर कश्यप. फोटो : प्रभात खबर
Eye Donation News: झारखंड में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने दुनिया से जाते-जाते कई लोगों की जिंदगी में रोशनी भर दी. यह दुनिया के सबसे अनमोल तोहफा में से एक है. राधा देवी बथवाल के निधन के बाद उनकी आंखों से कई लोग दुनिया देखेंगे. राधा देवी किसी और की आंखों में जीवित रहेंगी.
Table of Contents
Eye Donation News: ऑल इंडिया मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व अध्यक्ष राधा देवी बथवाल अब इस दुनिया में नहीं हैं. जीवन के अंतिम क्षण में उन्होंने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक दुनिया में जीवित रहेंगी. उन्होंने जाते-जाते कई लोगों की जिंदगी रोशन करने का फैसला किया. 90 साल की उम्र में राधा देवी बथवाल ने मृत्यु के उपरांत अपनी आंखें दान कीं. उनके इस नि:स्वार्थ कार्य से झारखंड के कई लोगों को ‘दृष्टि’ का उपहार मिला है.
कॉर्निया ट्रांसप्लांट से हजारों लोगों को मिली है नयी जिंदगी
राधा देवी बथवाल की इच्छा को झारखंड में हजारों नेत्रहीन मरीजों की लाइफलाइन बन चुके कश्यप मेमोरियल आई बैंक ने पूरा किया. कश्यप मेमोरियल आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर-सह-प्रबंध न्यासी डॉ भारती कश्यप ने बताया कि संस्था की स्थापना के बाद से अब तक झारखंड में सबसे अधिक कॉर्नियल ट्रांसप्लांट किये हैं. इससे हजारों लोगों को न केवल दृष्टि मिली है, बल्कि उन्हें सम्मान और स्वतंत्रता भी वापस मिली है.
झारखंड में 1,000 से अधिक कॉर्निया ट्रांसप्लांट

कश्यप मेमोरियल आई बैंक ने अपनी स्थापना के बाद से लगभग 1,047 कॉर्नियल ट्रांसप्लांट किये हैं. पिछले 5 वर्षों में इस आई बैंक ने 522 कॉर्नियां ट्रांसप्लांट किये हैं. हर एक ट्रांसप्लांट की अपनी अलग कहानी है. कश्यप मेमोरियल आई बैंक झारखंड का सबसे बड़ा और देश के सर्वश्रेष्ठ आई बैंकों में एक है. अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस अस्पताल में बेहतरीन कॉर्निया सर्जन नेत्र रोगियों का इलाज और उनकी सर्जरी करते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Eye Donation: थम जाती है जिंदगी, रोशनी नहीं
कश्यप मेमोरियल आई बैंक की प्रमुख डॉ भारती कश्यप ने कहा कि राधा देवी बथवाल का यह अंतिम उपहार अपने आप में अनूठा है. यह साबित करता है कि किसी व्यक्ति की सांसें थम जायें, तो उसका जीवन समाप्त नहीं हो जाता. उसके इस दुनिया से जाने के बाद भी वह इस दुनिया में मौजूद रह सकता है. उसकी मानवता की मिसाल लंबे अरसे तक दी जाती है. उसकी विरासत को लोग हमेशा याद करते हैं. वहीं, राधा देवी के परिवार के लिए यह निर्णय भावनात्मक संकल्प था. उनका मानना है कि भले जीवन समाप्त हो जाये, उसकी रोशनी फीकी नहीं पड़नी चाहिए.

90 साल की उम्र में नेत्रदान कर पेश की करुणा की मिसाल
- राधा देवी बथवाल ने 90 साल की उम्र में मृत्यु के बाद किया नेत्रदान, यह करुणा का बेमिसाल उदाहरण है.
- नेत्रदान की प्रक्रिया झारखंड के सबसे बड़े कश्यप मेमोरियल आई बैंक रांची में पूरी हुई, जहां राज्य में सबसे अधिक कॉर्नियल ट्रांसप्लांट हुए हैं.
- राधा देवी के परिवार ने यह साहसिक फैसला लिया, यह मानते हुए कि जीवन समाप्त होने पर भी उसकी रोशनी फीकी नहीं पड़नी चाहिए.
- परिवार की सदस्य और नेत्रदान जागरूकता से जुड़ी नीरा बथवाल ने इस महान निर्णय को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
- राधा देवी के बेटे डॉ दिव्य प्रकाश बथवाल कहते हैं कि दान की आंखों का एक जोड़ा, 3-4 लोगों के जीवन में ला सकता है बदलाव.
- कश्यप मेमोरियल आई बैंक की गिनती देश के सर्वोत्तम आई बैंकों में होती है, जहां उच्च चिकित्सा मानकों के अनुरूप काम होता है.
- आई बैंक ने अब तक 1,047 कॉर्नियल ट्रांसप्लांट किये हैं, जिसमें पिछले 5 वर्षों में 522 ट्रांसप्लांट शामिल हैं.
हमारी निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल की सासू मां राधा देवी बथवाल का स्वर्गवास 13 दिसंबर 2025 को हो गया. मरणोपरांत उनका नेत्रदान करवाया गया. हमारी प्रादेशिक संबंध समन्वय प्रमुख रीना सुरेखा के द्वारा कश्यप आई मेमोरियल हॉस्पिटल टीम ने समय पर पहुंचकर यह कार्य संपन्न किया. दुख की इस घड़ी में भी नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य को अंजाम देने और समाज को नयी रोशनी देने वाले परिवार को इस अभूतपूर्व सेवा भाव के लिए साधुवाद.
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा
दृष्टिबाधित लोगों की जिंदगी में रंग भर देता है नेत्रदान
राधा देवी बथवाल के परिवार ने नेत्रदान के बाद कहा कि उनको लगा कि राधा देवी की आंखें उन लोगों के लिए दुनिया को रंगों से भर सकती हैं, जिनकी किसी कारण से दृष्टि चली गयी है. इस नेक निर्णय में उनकी पुत्रवधू नीरा बथवाल ने अहम भूमिका निभायी. नीरा बथवाल ऑल इंडिया मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राज्य इकाई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रही हैं. कश्यप मेमोरियल आई बैंक के साथ मिलकर नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाती हैं. इसलिए उन्हें यह पता है कि कैसे नेत्रदान करने वाला एक व्यक्ति कई लोगों के जीवन को बदलने की क्षमता रखता है.
इसे भी पढ़ें : बेस्ट सोशल एक्टिविटी के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट्स एप्रीसिएशन अवार्ड
एक जोड़ी आंखों से बदल सकती है 3-4 लोगों की जिंदगी
राधा देवी के पुत्र और कोलकाता के कॉर्नियल सर्जन डॉ दिव्य प्रकाश बथवाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि निजी क्षति को दूसरों के लिए आशा में बदला जा सकता है. नेत्रदान केवल एक व्यक्ति को दृष्टि का उपहार नहीं देता. इसमें 3-4 लोगों के जीवन को बदलने की शक्ति होती है. कॉर्निया ट्रांसप्लांट के बाद लोग अपने प्रियजनों को देख पाते हैं, काम पर लौट पाते हैं और एक बार फिर सम्मान के साथ जी पाते हैं.

देश के सर्वोत्तम आई बैंकों में गिना जाता है कश्यप मेमोरियल आई बैंक
उन्होंने यह भी कहा कि कश्यप मेमोरियल आई बैंक जैसे संस्थान, जो देश के सर्वोत्तम आई बैंकों में गिने जाते हैं, यह सुनिश्चित करते हैं कि इस पवित्र उपहार को उच्चतम चिकित्सा देखभाल मानकों, नैतिक अभ्यास और करुणा के साथ सम्मान दिया जाये. डॉ बथवाल ने कहा कि यहां दान की गयी हर आंख आशा की किरण होती है.

झारखंड के कश्यप मेमोरियल आई बैंक में 5 साल में 500 से अधिक कॉर्निया ट्रांसप्लांट का ब्योरा
| वर्ष | कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की संख्या |
|---|---|
| 2020 | 42 |
| 2021 | 94 |
| 2022 | 87 |
| 2023 | 106 |
| 2024 | 118 |
| 2025 | 87 |
इसे भी पढ़ें
28 साल बाद मिलते ही मरीज ने डॉक्टर को चूम लिया, जशपुर से जयपुर वाया रांची, ऐसी है स्नेहलता की कहानी
बेस्ट सोशल एक्टिविटी के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट्स एप्रीसिएशन अवार्ड
आंखों में रोशनी को तरस रहे झारखंड के दृष्टिहीन और जमशेदपुर से कॉर्निया भेजा जा रहा बंगाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










