सिर्फ एक कार के दम पर Maruti Suzuki ने EV मार्केट के टॉप 4 में बनाई जगह, जानें बाकी कंपनियों का हाल

Maruti Suzuki e Vitara (Photo: Nexa)
Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV के दम पर EV बाजार में तेजी से जगह बना ली है. कम मॉडल होने के बावजूद इसकी मजबूत बिक्री ने कई बड़ी ब्रांड्स को पीछे कर दिया है. EV सेगमेंट में इसकी ग्रोथ लगातार बढ़ रही है.
मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. लॉन्च के सिर्फ 4 महीने के अंदर ही वह भारत की टॉप 5 EV कंपनियों में शामिल हो गई है. खास बात यह है कि अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara की बिक्री के दम पर कंपनी ने Hyundai, BYD, Kia और Vinfast जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है.
जनवरी से मई 2026 के बीच मारुति ने कुल 4,365 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जो Vinfast (4,133 यूनिट्स) से भी ज्यादा हैं. इसी के साथ उसने BYD, Hyundai और Kia को भी पीछे कर दिया है. हालांकि टाटा मोटर्स और महिंद्रा अभी भी बाजार में पहले और दूसरे स्थान पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जबकि JSW MG Motor तीसरे नंबर पर बनी हुई है.
e Vitara ने मारुति को EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ दिलाई
मारुति सुजुकी फिलहाल भारत में सिर्फ एक ही इलेक्ट्रिक कार बेच रही है. उसका नाम है e Vitara. वहीं दूसरी कंपनियों की बात करें तो Hyundai के पास Creta Electric और Ioniq 5 जैसे मॉडल हैं. Vinfast तीन EVs ऑफर कर रही है. वहीं Tata Motors और Mahindra के पास EV सेगमेंट में काफी बड़ा पोर्टफोलियो है.
हालांकि मारुति ने EV मार्केट में बाकी कंपनियों के मुकाबले देर से एंट्री ली है, फिर भी इसकी e Vitara ने तेजी से अपनी जगह बना ली है. जनवरी से मई 2026 के बीच कंपनी ने हर महीने औसतन 873 EV यूनिट्स बेचीं, जो Vinfast (827), Hyundai (583), BYD (488) और Kia (405) से भी ज्यादा हैं.
क्यों भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड अचानक बढ़ गई?
इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से EV मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. अप्रैल और मई के बीच EV रजिस्ट्रेशन में 77% की सालाना बढ़ोतरी हुई और कुल 52,274 यूनिट्स तक पहुंच गया. मई में EV की हिस्सेदारी भी बढ़कर 6.4% हो गई है. इस बढ़ती मांग के पीछे महंगे पेट्रोल-डीजल, बेहतर होती चार्जिंग सुविधा और बाजार में नए-नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स का आना बड़ी वजहें हैं.
वहीं Maruti Suzuki ने अपनी e Vitara के जरिए भारत को एक अहम एक्सपोर्ट हब भी बना दिया है. सितंबर 2025 से एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद अब तक कंपनी 46 देशों में 35,000 से ज्यादा यूनिट्स भेज चुकी है. यह मॉडल अब Maruti के टॉप एक्सपोर्ट गाड़ियों में तीसरे नंबर पर आ गया है, Fronx और Jimny के बाद. खास बात यह है कि इसी e Vitara का एक रीबैज वर्जन Toyota के लिए भी बनाया जा रहा है, जिसे Urban Cruiser eBella के नाम से बेचा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Tata Motors ने किया कमाल! मई में 42% बढ़ी बिक्री, EV सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










