UP GIC लेक्चरर परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
UP GIC Lecturer Exam Date 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

UP GIC Lecturer Exam Date 2026: यूपी जीआईसी लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से जीआईसी लेक्चरर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है.

विज्ञापन

UP GIC Lecturer Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी इंटर कॉलेजों में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने GIC Lecturer भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

1471 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1516 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें पुरुष वर्ग के लिए 777 लेक्चरर पद, महिला वर्ग के लिए 694 पद, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए 43 पद और यूपी स्टेट जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल के 2 पद शामिल हैं.

UP GIC Lecturer Exam Date 2026: ऐसे करें डाउनलोड शेड्यूल

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Latest Notifications” सेक्शन में जाएं.
  • UP GIC Lecturer Exam Date 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा कार्यक्रम का पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • नोटिस डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

UP GIC Lecturer Exam Date 2026 Notice Check Here

देखें पूरा शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 14 जून 2026 को हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान सहित 13 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं 17 जून 2026 को मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा होगी.

UP GIC Lecturer भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फिर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola