मरीजों के लिए मुसीबत बना है जीएमसीएच में बीच सड़क पर पड़ा बिजली का पोल

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 5:47 PM

विज्ञापन

जीएमसीएच कैम्पस स्थित इमरजेंसी वार्ड के समीप सड़क पर खड़ा बिजली का दो पोल मरीज और उनके परिजनों के लिए मुसीबत बना हुआ है.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

आये दिन बेकार पड़े पोल से टकरा रहे एम्बुलेंस और अन्य वाहन

बारंबार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही पोल हटाने की सार्थक पहल

जीएमसीएच कैम्पस स्थित इमरजेंसी वार्ड के समीप सड़क पर खड़ा बिजली का दो पोल मरीज और उनके परिजनों के लिए मुसीबत बना हुआ है. यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग चोटिल भी हो रहे हैं पर अनावश्यक रुप से बीचों-बीच खड़े दोनों पोल को न तो बिजली विभाग ने हटाने की जहमत उठायी और न ही जीएमसीएच प्रशासन ने इसकी जरुरत समझी.

दोनों पोल किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं

अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और डॉक्टरों के लिए दोनों पोल किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं. यहां के तंग रास्ते के बीच खड़े पोल के कारण अक्सर बाइक और अन्य वाहन अनियंत्रित होते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं. खास बात यह है कि इमरजेंसी वार्ड के पूर्वी दिशा में खड़े बिजली के दोनों पोल में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है. यह महज शोभा की वस्तु की तरह पड़ा हुआ है. मरीज को लेकर आए कई परिजनों ने बताया कि परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब कोई एम्बुलेंस गंभीर मरीजों को लेकर तेजी से इमरजेंसी वार्ड की तरफ बढ़ता है. रात के समय बिजली गुल होने के कारण वाहन चालकों को बीच सड़क पर खड़ा यह पोल अक्सर नहीं दिखता जिससे सीधी टक्कर हो जाती है. लोगों ने बताया कि इमरजेंसी में हर एक सेकंड की कीमत होती है. बीच रास्ते में पोल होने के कारण एम्बुलेंस को मुड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है जिससे मरीज कभी-कभी तुरंत यह सेवा नहीं ले पाते.

पोल की वजह से संकरा हो गया है रास्ता

दरअसल, पोल की वजह से रास्ता संकरा हो गया है. एक बार में केवल एक ही बड़ा वाहन गुजर सकता है. बीते दिनों भी इस पोल से टकराकर कई बाइक सवार, कार व ऐम्बुलेंस बिजली पोल से सीधे टकड़ा गया. हालांकि हमेशा कोई चोटिल नहीं होता पर वाहनों को नुकसान पहुंचता है. बाहर से आये मरीज के परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रशासन और बिजली विभाग दोनों को इसकी जानकारी है, लेकिन दोनों विभाग को इस परेशानी से फिलहाल कोई सरोकार नहीं दिखता. युवा समाजसेवी शशि कुमार और मरीजों के परिजनों ने जिलाधिकारी और जीएमसीएच के अधीक्षक से दोनों बिजली के बेकार पोल को तत्काल प्रभाव से सड़क के बीच से हटाकर किनारे शिफ्ट किये जाने की मांग की है.

कहते हैं अधिकारी

बिजली को इन दोनों पोल को हटाने के लिए विभागीय स्तर पर बिजली कंपनी के अधिकारियों को कई बार लिखा गया है पर इसके बावजूद इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो सकी है.

डॉ भरत कुमार,

उपाधीक्षक, जीएमसीएच पूर्णिया

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन