हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 02 Jun 2026 6:25 PM

विज्ञापन

हजारीबाग की आरटीए सचिव सुजाता कुजूर. फोटो: प्रभात खबर

Hazaribagh News: हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार की नई सचिव सुजाता कुजूर ने पदभार संभाला. उन्होंने सात जिलों में सड़क सुरक्षा और परिवहन कानूनों के अनुपालन को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही बस, ट्रक, टैक्सी और ऑटो के परमिट निर्धारित समय सीमा में जारी करने का आश्वासन दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार (आरटीए) मुख्यालय, हजारीबाग में नई सचिव के रूप में सुजाता कुजूर ने पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही आम लोगों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

सात जिलों की परिवहन व्यवस्था की होगी निगरानी

पदभार ग्रहण करने के बाद सुजाता कुजूर ने बताया कि उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार के अंतर्गत हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिले आते हैं. इन सभी जिलों में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और परिवहन संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

समय सीमा के भीतर जारी होंगे वाहन परमिट

नई आरटीए सचिव ने कहा कि बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटो समेत अन्य व्यावसायिक और आवश्यक वाहनों के परमिट निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी किए जाएंगे. इससे परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यालय में लंबित मामलों के निष्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम बन सके.

लोहरदगा में एलआरडीसी के पद पर थीं तैनात

सुजाता कुजूर इससे पहले लोहरदगा जिले में एलआरडीसी (लैंड रिफॉर्म्स डिप्टी कलेक्टर) के पद पर कार्यरत थीं. प्रशासनिक कार्यों का उनका अनुभव अब परिवहन विभाग में भी उपयोगी साबित होने की उम्मीद है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्राथमिकताओं पर चर्चा भी की.

इसे भी पढ़ें: Success Story: रजरप्पा की बेटी ने कर दिया कमाल, 21 साल की उम्र में बना दिया स्वदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA

पहली महिला आरटीए सचिव बनने का गौरव

झारखंड राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, हजारीबाग में किसी महिला अधिकारी को आरटीए सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुजाता कुजूर इस पद पर कार्य करने वाली 32वीं सचिव हैं. उनकी नियुक्ति को महिला नेतृत्व और प्रशासनिक क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मियों ने उनसे बेहतर परिवहन व्यवस्था और प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली की उम्मीद जताई है.

इसे भी पढ़ें: मारपीट के मामले में दोषी करार, बोकारो के अंकुर रजवार को तीन साल की सजा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola