जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गिद्दी-नयामोड़ मुख्य मार्ग किया जाम
गिद्दी में जर्जर सड़क का विरोध करते लोग व मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चे : प्रभात खबर
ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर गिद्दी-नयामोड़ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है. लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने से लोग परेशान हैं. प्रशासन की अनदेखी पर गुस्साए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
गिद्दी से अजय कुमार व रंजीत सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
गिद्दी (हजारीबाग). गिद्दी-नयामोड़ मुख्य मार्ग की हालत बहुत खराब है. मरम्मत की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़काचुंबा उच्चरिंगा के समीप सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर कोयला ढुलाई वाले ट्रकों और यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गड्ढों में जलजमाव से सड़क की हालत और खराब
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खराब है. बरसात के दिनों में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जलजमाव होने से स्थिति और भी बदतर हो गयी है. गड्ढों के कारण आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं. हाल ही में, एक मोटरसाइकिल सवार गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके पैर में गंभीर चोट आई थी. राहगीरों के लिए सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है.
स्कूल जाने वाले बच्चों ने बतायी परेशानी
स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं ने भी सड़क की हालत से हो रही परेशानी साझा की. बच्चों ने कहा कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि साइकिल से या पैदल स्कूल पहुंचना जोखिम भरा हो गया है. सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पहले भी आंदोलन कर चुके हैं ग्रामीण
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की हालत को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किये गये हैं. सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को लिखित सूचना देकर सड़क की मरम्मत की मांग की गयी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
ठोस पहल नहीं हुई तो जारी रहेगा चरणबद्ध आंदोलन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर प्रशासन अथवा प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक उनका चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. इस आंदोलन में विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम, भूख हड़ताल जैसी और भी कई तरह की कार्रवाई शामिल हो सकती है. ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: चौपारण में SIR को लेकर विवाद, 190 नाम फॉर्म-7 में दर्ज होने पर उठे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए