SIR Notice पर हजारीबाग में सुनवाई, तीन स्कूलों में दस्तावेज लेकर पहुंचे करीब 160 मतदाता

Updated:
विज्ञापन

शिविर में मौजूद बीडीओ अमृता सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

चलकुशा प्रखंड के तीन विद्यालयों में मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई हुई, जिसमें 160 मतदाताओं ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर दावा-आपत्ति का निष्पादन कराया।

विज्ञापन

चलकुशा. हजारीबाग के चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में SIR से संबंधित नोटिस को लेकर शनिवार को तीन उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में सुनवाई की गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेवाटांड, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकरी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियौन में आयोजित सुनवाई के दौरान करीब 160 मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सभी मतदाताओं के दावे-आपत्तियों का निष्पादन किया गया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू ने दस्तावेजों की जांच कर दावे-आपत्तियों का निपटारा किया.

अधिकारियों ने मतदाताओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इस दौरान संबंधित विद्यालयों में मतदाताओं की उपस्थिति रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola