हजारीबाग में 10 सितंबर से लगेगा फ्री Dental Camp, चेकअप से एक्स-रे तक कई सुविधाएं मुफ्त

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते डॉक्टर आशीष कुमार श्रीवास्तव | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में 10 से 12 सितंबर तक निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगेगा। रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।

विज्ञापन

हजारीबाग. मटवारी कृष्णापुरी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में 10 से 12 सितंबर तक तीन दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी क्लीनिक के संस्थापक व अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर के लिए 8 और 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी भी फोटो आईडी के साथ क्लीनिक पहुंचना होगा. इसके लिए वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल आईडी, कॉलेज आईडी या ऑफिस आईडी मान्य होगी.

चेकअप से एक्स-रे तक कई सुविधाएं निःशुल्क

शिविर में अनुभवी दंत चिकित्सकों द्वारा दांत और दंत रोग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार निःशुल्क किया जायेगा. इस दौरान दांतों का चेकअप, एक्स-रे, दांतों की सफाई, नॉन-सर्जिकल एक्सट्रैक्शन और दवाओं का वितरण निःशुल्क होगा.

डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को एक कार्ड दिया जायेगा. इस कार्ड के माध्यम से अगले एक वर्ष तक इलाज के दौरान डॉक्टर की कंसल्टेंसी फीस नहीं ली जायेगी.

समय पर जांच से रोकी जा सकती हैं कई बीमारियां

क्लीनिक की निदेशिका निधि रानी ने कहा कि दांत एवं मुख की बीमारियों के प्रति जागरूकता की कमी के कारण कई लोग गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं. समय पर जांच और उचित इलाज से अधिकांश दंत रोगों को गंभीर होने से रोका जा सकता है. उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola