एनएच-31 से पूर्णिया एयरपोर्ट तक बने फोरलेन सड़क : सांसद
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 5:38 PM
विज्ञापन
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
विज्ञापन
पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रखी मांगें
पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आग्रह किया. सांसद ने विशेष रूप से एनएच-31 के जीरो माइल (गुलाबबाग) से पूर्णिया एयरपोर्ट तक सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा फोरलेन संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.एयरपोर्ट तक सीधा सड़क संपर्क उपलब्ध नहीं
सांसद ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पूर्णिया जिला कोसी-सीमांचल का प्रमुख वाणिज्यिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक केंद्र है, लेकिन वर्तमान में एनएच-31 से पूर्णिया एयरपोर्ट तक सीधा और उच्चस्तरीय सड़क संपर्क उपलब्ध नहीं है. इसके कारण यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शहर के अंदर से गुजरने वाले मार्गों पर लगातार बढ़ता यातायात दबाव, जाम और समय की बर्बादी आम समस्या बन चुकी है. उन्होंने कहा कि जीरो माइल, गुलाबबाग से एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क बनने से लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शहर के भीतर यातायात का दबाव भी काफी कम होगा.सांसद ने एनएच-131ए और एनएच-107 से जुड़े कई प्रस्तावों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है तथा जनहित में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र में बेलौरी-मंशैली-कदवा-बारसोई होते हुए हरिश्चंद्रपुर (पश्चिम बंगाल) तक तथा बनमनखी-चंपानगर-श्रीनगर-जलालगढ़ होते हुए अमौर तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने की मांग दोहराई. सांसद पप्पू यादव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजकर भागलपुर-नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु के समानांतर निर्माणाधीन नए पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से स्वतंत्र उच्चस्तरीय तकनीकी समिति गठित कर पुनः जांच कराने की मांग की है.अन्य महत्वपूर्ण मांगें
-पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित थोक अनाज मंडी क्षेत्र में एनएच-31 और एनएच-107 के जंक्शन पर बहुस्तरीय फ्लाईओवर का हो निर्माण -एनएच-31 पर हरदा बाजार, नेवालाल चौक, आर.एन. शाह चौक और गिरजा चौक सहित एनएच-107 के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लाईओवर एवं अंडरपास निर्माण का आग्रह -गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के बीच एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का प्रस्तावप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










