भगवतपुर सहयोग शिविर का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और विधायक ने किया उद्घाटन, लाभुकों को दी गई बैट्री चालित ट्राई साइकिल

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 02 Jun 2026 6:07 PM

विज्ञापन

सहयोग शिविर का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

Hajipur News : सहयोग शिविर में किसानों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े आवेदन स्वीकार

विज्ञापन

Hajipur News (दीपक कुमार श्रीवास्तव) : प्रखंड क्षेत्र के भगवतपुर गांव मे सहयोग शिविर का आयोजन का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एवं स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया अनिल कुमार राय द्वारा किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने सहयोग शिविर मे लगाए गए समाज कल्याण के स्टाॅल से दो बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया. दो लाभुक जय किशन राय एवं दिलीप सिंह को ट्राई साईकल भेंट किया गया.हलांकि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया.उनके द्वारा न हीं जनता को संबोधित किया गया और न हीं मीडिया को.विधायक सिद्धार्थ पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वैशाली के ईलाके में जल्द हीं डिग्री काॅलेज स्थापित किए जाएंगे और जो भी विकासात्मक कार्य है उसे संचालित किया जाएगा.शिवीर मे राजस्व विभाग का 18 मामला दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं दखल कब्जा से संबंधित आए जिसका ऑन स्पाॅट समाधान निकाला गया.

शिविर में सड़क, नल-जल और सोलर लाइट की समस्याएं उठीं

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि 4 राशन कार्ड का वितरण किया गया जबकि राशन कार्ड से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए. पी एच ई डी के कनीय अभियंता ग्रेसी कुमारी ने बताया कि पी एच ई डी विभाग के 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे एक स्टार्टर मोटर जलने दुसरा नया कनेक्शन एवं तिसरा नल जल आपूर्ति से संबंधित था. मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं लेखापाल मो अयाज ने बताया कि नया जाॅब कार्ड बनाने हेतु 13 आवेदन प्राप्त हुए जिसका ऑन स्पाॅट समाधान निकाला गया.पंचायती राज विभाग का 9 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें एक सड़क रिपेयरिंग एवं दुसरा नया सड़क निर्माण से संबंधित था.3 बंद पडे सोलर लाइट को चालू करने, एक छठ घाट निर्माण करने एवं एक नया सोलर लाइट लगाने का आवेदन प्राप्त हुआ.

विभिन्न विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

बिजली विभाग मे दो आवेदन प्राप्त हुए एक नया कनेक्शन लगाने एवं दुसरा जर्जर तार हटाने संबंधित था. कृषि विभाग मे दो आवेदन किसान रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्राप्त हुआ.लोहिया स्वच्छता अभियान का खूबसूरत स्टाॅल लगया गया था जहां लोग जानकारी प्राप्त कर रहे थे.प्रबंधक अविनाश कुमार पाण्डेय, भोला शंकर केशरी, संजय कुमार एवं जिला काॅर्डिनेटर मनोज कुमार स्टाॅल पर उपस्थित थे. यहां सेनेटाईजेसन पार्क, स्वच्छता प्रौद्योगिकी पार्क, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, बाढ प्रतिरोधी शौचालय का नमूना पार्क मे लगाया गया था.

Also Read : हाजीपुर: ग्राम सेवा परियोजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन