भीषण गर्मी को देखते हुए निर्वाध रूप से जारी रहे बिजली : कृष्ण कुमार ऋषि

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 7:10 PM

विज्ञापन

अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर कोसी डाक बंगला में बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में विद्युत अवर प्रमंडल बनमनखी के तमाम पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई.

विज्ञापन

बनमनखी से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

तूफान के कारण अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विधायक ने बुलायी बैठक

बनमनखी. विगत दिनों आये तूफान के कारण अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर कोसी डाक बंगला में बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में विद्युत अवर प्रमंडल बनमनखी के तमाम पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई.बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचल अधिकारी अजय रंजन, रेवेन्यू अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार ,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निखिलेश कुमार, थाना अध्यक्ष बनमनखी संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी मिंटू कुमार रजक कनीय विद्युत अभियंता 2 रंजीत देव ,बड़हरा कोठी जे ई प्रभात कुमार , बनमनखी वन जे ई अजीत कुमार सिंह ने बनमनखी विद्युत अवर प्रमंडल की विद्युत समस्याओं से स्थानीय पदाधिकारी एवं विधायक को अवगत कराया, अनुमंडल पदाधिकारी मिंटू कुमार रजक ने बताया कि विगत 23 मई 26 को आये साइक्लोन से लगभग 319 विद्युत पोल, 20 विद्युत ट्रांसफार्मर, 35 किलोमीटर लगभग विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहा है. विद्युत अवर प्रमंडल के अनुमंडल अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लगभग समान कर लिया गया है ,जो भी कमियां बची है उसको जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा.

उपभोक्ताओं का फोन एक कॉल में करें रिसीव

विधायक श्री ऋषि ने अनुमंडल के तमाम अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली निर्वाध रूप से जारी रहनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि उपभोक्ताओं का फोन एक कॉल में रिसीव करें ,अगर फोन किसी कारणवश नहीं उठाते हैं तो उन्हें रिटर्न कर उनसे जानकारी लेने का प्रयास करें कि आखिर क्या दिक्कत है. विधायक श्री ऋषि ने बताया कि बनमनखी में लगभग 70000 घरेलू उपभोक्ता और 20000 लगभग कमर्शियल उपभोक्ता हैं. सात विद्युत उपकेंद्र है. इसके सहारे सभी जगह पर बिजली की आपूर्ति की जाती है. बनमनखी में 1500 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षेत्र में कार्यरत हैं.उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर बढ़ाने की आवश्यकता होगी तो उसे बढाया जायेगा. विधायक श्री ऋषि के निर्देश पर बिजली विभाग की ओर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. इसके तहत बिजली की स्थिति के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की अगर कोताही होती है तो सीधे उन लोगों के खिलाफ विभाग को लिखा जाएगा.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन