धमदाहा व मीरगंज को जाम व जलजमाव से मुक्ति दिलाने पर प्रशासन का फोकस

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Jun 2025 7:02 PM

विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा एवं मीरगंज को जाम व जलजमाव , सड़कों के अतिक्रमण से मुक्त करने को लेकर मास्टर प्लान तैयार करने हेतु धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अनुपम की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में एसडीओ ने कहा कि धमदाहा एवं मीरगंज मुख्य बाजार को जाम एवं जलजमाव से मुक्ति दिलाने हेतु जो भी आवश्यक कदम है वो उठाया जाएगा. एसडीओ अनुपम ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी इस संबंध में सुझाव मांगा, एसडीओ ने कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने के साथ साथ चौक पर फुटकर दुकान वालों को साइड हटाने हेतु माइकिंग करने का निर्देश नगर पंचायत धमदाहा के ई ओ को दिया गया, वहीं जलजमाव की समस्या का निदान हेतु वर्तमान में धमदाहा उत्तर टोला में स्थित नाला की स्थिति का जायजा लिया जाएगा . बैठक में डीएसपी संदीप गोल्डी, मुख्य पार्षद रानी देवी , सीओ रवींद्रनाथ, धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार,मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, धमदाहा नगर पंचायत की ईओ दिव्य मिश्रा,मीरगंज नगर पंचायत की दीपा हलदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभू मंडल, भाजपा नेता सुनील सिंह, धमदाहा बैरियर संवेदक राजीव यादव,हाट संवेदक अमरेंद्र कुमार, जदयू नेता मो युनुस उर्फ पूनम, राजद नेता संदीप यादव मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन