कोशी-सीमांचल में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
कोशी-सीमांचल में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस

कोशी-सीमांचल क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सांसद पप्पू यादव ने नई दिल्ली में एनएचएआइ के सदस्य अनिल चौधरी से मुलाकात की. बैठक में नए एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, धार्मिक स्थलों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने तथा क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

पूर्णिया से रिपोर्ट :

सांसद पप्पू यादव ने एनएचएआइ के सदस्य से की मुलाकात

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कोशी-सीमांचल क्षेत्र को देश के प्रमुख राज्यों और आर्थिक गलियारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के सदस्य अनिल चौधरी से मुलाकात की. इस उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने, नये एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने तथा धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई.बैठक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने राजमहल (झारखंड) से गंगा नदी पार कर कटिहार, प्राणपुर, डगरुआ और बायसी होते हुए बहादुरगंज तक एक नये एक्सप्रेस वे के निर्माण का प्रस्ताव रखा. यह एक्सप्रेस वे आगे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा, जिससे सीमांचल, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन और व्यापार को नई गति मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने कोढ़ा-कटिहार-मालदा राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की मांग भी रखी, ताकि बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क और अधिक सुगम हो सके.

पर्यटन और धार्मिक आस्था के लिए महत्वपूर्ण

सांसद ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे को मुरलीगंज से जोड़ने, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे को सिमराही से बाबा सिंहेश्वर स्थान तक विस्तारित करने तथा प्रस्तावित राजमहल-बहादुरगंज एक्सप्रेस वे को पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जोड़ने का सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा कि बाबा सिंहेश्वर स्थान पूर्वी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ना क्षेत्रीय पर्यटन और धार्मिक आस्था दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि कुर्सेला, नवगछिया, नैवालाल चौक, हरदा और कोढ़ा में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. साथ ही पूर्णिया, डगरुआ और बैसी को जोड़ने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग की दिशा में भी सकारात्मक प्रगति हुई है.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन