विधायक ने लिया कृषि काॅलेज व पूरण देवी मंदिर में विकास का जायजा

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 12 Jun 2026 6:30 PM

विज्ञापन

भाजपा के ‘मोदी के 12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत विभिन्न जनसंपर्क और विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में विधायक विजय खेमका ने कृषि, पर्यटन, रेल सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई स्थलों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा किसानों, यात्रियों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

पूर्णिया से रिपोर्ट :

पूर्णिया. भाजपा द्वारा आयोजित मोदी के 12 साल बेमिसाल के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विधायक विजय खेमका ने कृषि काॅलेज का दौरा किया और वहां मखाना, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि फसलों से संबंधित अनुसंधान परियोजनाओं का अवलोकन किया.कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन, मखाना की उन्नत किस्मों एवं मसाला फसलों के नवीन अनुसंधानों की विस्तृत जानकारी दी. विधायक श्री खेमका ने कृषि अनुसंधान को किसानों की आय वृद्धि एवं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. इसी क्रम में वे मां पूरण देवी मंदिर परिसर पहुंचे और पर्यटन विकास की योजनाओं का निरीक्षण किया.

निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना

मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व एवं 12 साल बेमिसाल जनसेवा अभियान की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की. विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेल यात्रियों, श्रमिकों एवं रेलवे कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताएं सुनी. इस दौरान तमाम रेलकर्मियों के साथ मिलकर उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया एवं पौधरोपण कर स्वच्छ भारत अभियान व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

वंदेभारत की समय सारणी में परिवर्तन

विधायक श्री खेमका ने कहा कि अस्थायी रुप से 14 जून से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के स्थायी परिचालन एवं वंदेभारत की समय सारणी में परिवर्तन के लिये केन्द्रीय रेलमंत्री से पत्राचार किया गया है. बाद में श्री खेमका बेलौरी कुशवाहा टोला व बेगमबाद साह टोला में आयोजित संवाद कार्यक्रम में किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. फिर गुलाबबाग गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की और पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन सहनी समेत कई पार्टी नेता उनके साथ थे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन