सरसी पुलिस ने 24 घंटे में मवेशी और बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरसी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मवेशी और मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.

विज्ञापन

Purnia Crime News: बनमनखी/जानकीनगर (पूर्णिया). सरसी थाना पुलिस ने मवेशी चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मवेशी एवं मोटरसाइकिल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शैलेश प्रीतम ने सरसी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

भैंस चोरी की सूचना के बाद गठित हुई टीम

एसडीपीओ ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि अपराधियों ने एक भैंस और उसके बच्चे की चोरी कर ली है. इस मामले में सरसी थाना कांड संख्या-158/26, दिनांक 27 जुलाई 2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

24 घंटे में गिरोह का हुआ खुलासा

छापेमारी टीम में सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शिवेश कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक कातेश्वर पांडेय शामिल थे. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

तीन चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

चार आरोपी भेजे गए जेल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर वार्ड संख्या-7 निवासी बिट्टू यादव उर्फ किशोर कुमार, बुढ़िया धनकुट्टा वार्ड संख्या-14 निवासी राजा कुमार, केशव कुमार तथा रानीगंज थाना क्षेत्र के छतियौना वार्ड संख्या-12 निवासी मनोज साह के रूप में हुई है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

Purnia Crime News: एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजा कुमार के विरुद्ध चंपानगर थाना कांड संख्या-42/26 दर्ज है. वहीं मनोज साह के खिलाफ रानीगंज थाना कांड संख्या-367/23 में मामला दर्ज है. बिट्टू यादव उर्फ किशोर कुमार के खिलाफ सरसी थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पूर्व से मामला दर्ज है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन