केंद्रीय कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों ने सूचना नहीं मिलने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

जीएमसीएच पहुंचग परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे 55 वर्षीय कैदी मो. नियाज आलम की जीएमसीएच में मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Purnia Jail Death: पूर्णिया. पूर्णिया केंद्रीय कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी मो. नियाज आलम की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया भेजा, जहां चिकित्सकों ने ईसीजी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

जीएमसीएच में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

मृतक की पहचान कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय मो. नियाज आलम के रूप में हुई है. जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जेल प्रशासन ने दी जानकारी

केंद्रीय कारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मो. नियाज आलम सजायाफ्ता बंदी थे और बीमार चल रहे थे. मंगलवार को स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी.

2013 से हत्या के मामले में थे बंद

परिजनों के अनुसार मो. नियाज आलम वर्ष 2013 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद थे. वर्ष 2021 में उन्हें कटिहार मंडल कारा से स्थानांतरित कर पूर्णिया केंद्रीय कारागार भेजा गया था.

परिजनों ने लगाया सूचना नहीं मिलने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कैदी की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई. उनका कहना है कि मो. नियाज आलम की सजा की अवधि भी जल्द पूरी होने वाली थी. अचानक मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

Purnia Jail Death: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन