लूट के प्रयास मामले में आरोपित गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 05 Jun 2025 6:29 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. विगत तीन जून की देर रात्रि धीमा देवोतर रोड में दो बाइक पर सवार 05 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बरियाही थाना बनमनखी निवासी सुधीर कुमार से बाइक एवं रूपये लूटने का प्रयास किया गया था. लूट के प्रयास के क्रम में अपराधियों द्वारा सुधीर कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी अवस्था में ही सुधीर कुमार ने अन्य ग्रामीणों की मदद से घटना में शामिल एक अभियुक्त टुनटुन यादव पे. भरत यादव सा. बुढियाटोल थाना सरसी जिला पूर्णिया को पकड़ लिया था. सूचना प्राप्त होने पर बनमनखी थाना में कार्यरत बाइक गश्ती की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अपराधकर्मी को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुनि संजय कुमार, थानाध्यक्ष, बनमनखी एवं पुअनि कमल कुमार द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद घटना में शामिल एक अन्य अपराधकर्मी सुमित कुमार पे.अर्जुन यादव सा. बुढ़ियाटोला, थाना सरसी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है..घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन