आठ लीटर शराब के साथ धंधेबाज धराया
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Jun 2025 6:59 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. श्रीपुर मिलिक पंचायत के वार्ड संख्या 9 में पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब का अवैध कारोबार कर रहे एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस ने उसके घर से आठ लीटर देसी शराब जब्त की है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष संजीव रंजन लाल व एएसआई सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की. आरोपी नंदलाल चौधरी खिलाफ भवानीपुर थाना कांड संख्या 137/25 के तहत बिहार मद्य निषेध और संशोधन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










