ePaper

स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना की निक्की, नीतू ने जीता स्वर्ण

Updated at : 13 Jul 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना की निक्की, नीतू ने जीता स्वर्ण

बिहार एथलेटिक्स संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 91वीं बिहार राज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों ने मेडल से अपनी झोली को भर दिया़

विज्ञापन

खेल संवाददाता, पटना : बिहार एथलेटिक्स संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 91वीं बिहार राज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों ने मेडल से अपनी झोली को भर दिया़ बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली ने बताया कि राज्य भर से आये एथलीट पूरे जोश के साथ प्रदर्शन कर पदक पर कब्जा कर रहे हैं. अंडर-20 बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में सारण की जागृति सिंह स्वर्ण पदक अपने नाम किया. मुजफ्फरपुर की निष्ठा मिश्रा ने रजत और पूर्वी चंपारण की हर्षला किशोर ने कांस्य पदक जीता़ अंडर-23 बालिका वर्ग के ट्रिपल जम्प में पटना की निक्की कोइरी ने स्वर्ण पदक, पटना की ही खुशी सिंह रजत पदक और लखीसराय की प्रियंका कुमारी ने कांस्य पदक जीता. अंडर-18 बालिका वर्ग के लांग जम्प में गया की आशिका कुमारी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. पूर्वी चंपारण की ईशा कुमारी ने रजत और जहानाबाद की अंजली कुमारी ने कांस्य पदक जीता़ बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में पटना की नीतू कुमारी ने स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला़ भागलपुर की सोनी प्रिया ने रजत और सारण की शिव मालती कुमारी ने कांस्य पदक जीता़ अंडर-23 के बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में जहानाबाद की प्रियांशु ने स्वर्ण पदक, जहानाबाद की ही अंशु कुमारी ने रजत पदक, सारण की रीना कुमारी ने कांस्य पदक जीता. पुरुष वर्ग के डिस्कस थ्रो में सीवान के पदम बिलोचन गिरी ने स्वर्ण पदक जीता. सारण के प्रिंस कुमार ने रजत और मुजफ्फरपुर के अभिजीत ने कांस्य पदक जीता. अंडर-18 बालक वर्ग के लांग जम्प में गया के प्रेम राज ने स्वर्ण, रोहतास के प्रदीप कुमार ने रजत और पटना के कल्याण कुमार ने कांस्य पदक जीता. अंडर-23 पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में भागलपुर के रमन राज ने स्वर्ण पदक, गोपालगंज के संतोष कुमार यादव ने रजत, वैशाली के रवि भूजन कुमार ने कांस्य पदक जीता. पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में पटना के राजन महतो ने स्वर्ण पर कब्जा किया. अररिया के मो गुलशेर आलम ने रजत और जमुई के कुंदन कुमार ने कांस्य पदक जीता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन