छूट न जाए मौका, CTET 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 May 2026 5:42 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
CTET 2026 September Exam: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
CTET 2026 September Exam: देशभर में सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए CTET एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है. CBSE ने 11 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 निर्धारित की गई है. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
CTET 2026 September Exam के लिए ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर CTET September 2026 Online Form के लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
CTET 2026 September Exam Notification Check Here
CTET September Exam Date: देखें कब होगी परीक्षा?
CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 15 से 18 जून 2026 तक खुली रहेगी. परीक्षा का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.
CTET 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए आयोजित लेवल-1 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना और डीएलएड, जेबीटी, बीएलएड या डीएड जैसी शिक्षण योग्यता होना जरूरी है. वहीं कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित लेवल-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ बीएड या बीएलएड की योग्यता होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: CBI में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










