CSIR UGC नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, csirnet.nta.nic.in के जरिए करें डाउनलोड

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
CSIR UGC NET 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स csirnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
CSIR UGC NET 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की शिफ्ट और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं.
कब होगी परीक्षा?
NTA के अनुसार, जॉइंट CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा पांच विषयों में केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज के लिए होगी.

ऐसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET Admit Card 2026
- CSIR UGC NET ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'CSIR UGC NET June 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Application Number और Password या डेट ऑफ बर्थ डालें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट सेव कर लें.
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन जानकारियों की जांच जरूर करें.
- उम्मीदवार का नाम और फोटो
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
यह भी पढ़ें- AI रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए हंसराज कॉलेज ने निकाली भर्ती, JRF वाले कर सकते हैं अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










