AI रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए हंसराज कॉलेज ने निकाली भर्ती, JRF वाले कर सकते हैं अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
हंसराज कॉलेज (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

हंसराज कॉलेज (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

Hansraj College Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के हंसराज कॉलेज ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और प्रोजेक्ट एसोसिएट-1 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. 5 अगस्त तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें. आवेदन करने से पहले डिटेल इस खबर में देखें.

विज्ञापन

Hansraj College Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के हंसराज कॉलेज ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और प्रोजेक्ट एसोसिएट-1 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ANRF द्वारा फंडेड AI बेस्ड रिसर्च प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2026 है. हंसराज कॉलेज ने खुद नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी.

कॉलेज ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

जारी नोटिस के अनुसार, अगर आपका बैकग्राउंड टेक्नोलॉजी और साइंस का है तो आपके लिए ये मौका है. 5 अगस्त तक सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं.


इस प्रोजेक्ट का ड्यूरेशन 3 सालों का है. इसके तहत सिर्फ 1 पोस्ट के लिए भर्ती की जाएगी. अप्लाई करने की मैक्सिमम ऐज लिमिट 28 साल है. इस प्रोजेक्ट के तहत उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास AI और मशीन लर्निंग का अनुभव है.

AI आधारित JRF/Project Associate-I भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स शैक्षणिक प्रमाणपत्र और डिग्रियां, मार्कशीट, NET/GATE स्कोरकार्ड, सभी जानकारी को एक पीडीएफ के रूप में तैयार करके. pooja@hrc.du.ac.in पर ईमेल करें. ईमेल के सब्जेक्ट में Application for position in ANRF Project जरूरी लिखें. आवेदन 5 अगस्त तक भेजें, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. शॉर्टलिस्ट होने पर इंटरव्यू के लिए ईमेल आएगा.

जरूरी योग्यता

कैंडिडेट्स के पास UGC नियमों के अनुसार नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर के समान शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग के लिए कम-से-कम 55 API अंक आवश्यक हैं. कैंडिडेट्स किसी अन्य संस्थान में शिक्षण कार्य नहीं कर रहा होना चाहिए.

इंटरव्यू के दिन क्या लेकर जाएं?

  • बायोडाटा
  • सभी मूल प्रमाणपत्र
  • डिग्री और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स
  • प्रशंसापत्र (Testimonials)

उम्मीदवारों को इंटरव्यू शुरू होने से 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा. निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. इंटरव्यू के लिए किसी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 16 जुलाई को आएगी पहली लिस्ट, देखें आगे की प्रक्रिया


विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola