दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 16 जुलाई को आएगी पहली लिस्ट, देखें आगे की प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

दिल्ली यूनिवर्सिटी (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत 2026-27 सत्र के लिए 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 16 जुलाई 2026 को अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी.

विज्ञापन

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत 2026-27 सत्र के लिए 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 1.64 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कॉलेज और कोर्स की अपनी च्वॉइस भर दी है. यूनिवर्सिटी ने 16 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी.

पहली सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को

पहली CSAS-UG सीट अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे जारी की जाएगी. सीट आवंटन CUET UG 2026 के मार्क्स, कैंडिडेट्स की च्वॉइस और सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा.

छात्रों को मिली करेक्शन की सुविधा

यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए वन-टाइम करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई है, ताकि वे आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधार सकें. इसके अलावा फीस भुगतान को आसान बनाने के लिए DU ने वर्चुअल वॉलेट की सुविधा भी शुरू की है.

73 यूजी प्रोग्राम में मिलेगा प्रवेश

इस वर्ष DU के 73 UG प्रोग्राम में एडमिशन CSAS-UG पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी की ओर से मेरिट और छात्रों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा.

आगे क्या होगा?

पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यूनिवर्सिटी आवश्यकता के अनुसार आगे भी सीट आवंटन के अतिरिक्त राउंड आयोजित करेगा.

यह भी पढ़ें- IIT ISM धनबाद में नहीं घटी CSE की क्लोजिंग रैंक, कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच का दिखा दबदबा


विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola