Teachers Day History: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानें पूरी कहानी
टीचर्स डे की हिस्ट्री लिखते हुई छात्रा की AI जनरेटेड फोटो
Teachers Day History: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. जानें शिक्षक दिवस की शुरुआत कब हुई, 5 सितंबर का दिन क्यों चुना गया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का इससे क्या संबंध है. साथ ही जानें Teachers Day से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी.
Teachers Day History: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस यानी Teachers' Day मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि शिक्षक दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है. इसके पीछे का इतिहास क्या है. यहां आपको इन सभी बातों के बारे में बताएंगे. आइए इस बारे में डिटेल में बात करते हैं.
Why Teachers Day is Celebrated: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
भारत में शिक्षक दिवस का संबंध देश के महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. उनके जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें: Teachers Day Quiz 2026: स्कूल क्विज कॉम्पिटिशन जीतना है? पहले पढ़ लें ये 20 जरूरी सवाल-जवाब
When Teachers Day Celebration Started: जानिए कब हुई थी शुरूआत
भारत में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई थी. इसी वर्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति का पद संभाला था. जब उनके कुछ विद्यार्थियों और प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिन को अलग से मनाने के बजाय इसे शिक्षकों को समर्पित करने का सुझाव दिया. इसके बाद 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई.
Who was Dr Sarvepalli Radhakrishnan: कौन थे डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन?
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद और राजनेता थे. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा और अध्यापन को दिया. वे कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर रहे. इसके बाद उन्होंने देश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे 1952 से 1962 तक भारत के उपराष्ट्रपति और 1962 से 1967 तक देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे. शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. उनका निधन 17 अप्रैल 1975 को हुआ.
ये भी पढ़ें: Teachers Day Quotes in Hindi: टीचर को भेजें ये 30+ बेस्ट कोट्स, यहां से करें कॉपी
How Teachers Day Celebrated: शिक्षक दिवस पर क्या होता है?
हर साल 5 सितंबर को स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. विद्यार्थी अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हैं और भाषण, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज और अन्य गतिविधियों के जरिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं. कई स्कूलों में विद्यार्थी एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका भी निभाते हैं.
International Teachers Day: कब मनाया जाता है इंटरनेशनल टीचर्स डे?
भारत में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, जबकि दुनियाभर में 5 अक्टूबर को World Teachers' Day मनाया जाता है. इस तरह 5 सितंबर की तारीख भारतीय शिक्षा जगत में विशेष महत्व रखती है और यह दिन हमें डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ-साथ हर शिक्षक के योगदान को सम्मान देने की प्रेरणा देता है.
ये भी पढ़ें: Teachers Day Activity Ideas 2026: शिक्षक दिवस पर स्कूल में करें ये 5 मजेदार एक्टिविटीज, खुब आएगा मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए