Teachers Day Gift Ideas 2026: सोंच रहे हैं कि टीचर को क्या गिफ्ट दें? यहां देखें 100 से 1000 रुपए तक में बेस्ट ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के लिए गिफ्ट खरीदते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो

Teachers Day Gift Ideas 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा. इस खास मौके पर अगर आप अपने पसंदीदा टीचर के लिए एक अच्छा और बजट फ्रेंडली गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो यहां 100 से 1000 रुपए तक के बेस्ट गिफ्ट आइडियाज देखें. साथ ही जानें हैंडमेड और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट के साथ टीचर की पसंद के अनुसार सही गिफ्ट चुनने के जरूरी टिप्स.

विज्ञापन

Teachers Day Gift Ideas 2026: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाया जाता है. इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए छात्र अपने पसंदीदा टीचर को गिफ्ट देकर उन्हें धन्यवाद भी कहते हैं. अगर आप भी इस शिक्षक दिवस अपने टीचर के लिए कोई अच्छा और यादगार गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यहां 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के कुछ बेहतरीन Teachers Day Gift Ideas बताए गए हैं.

विज्ञापन

Budget Friendly Gift Ideas: अपने बजट के मुताबिक देखें गिफ्ट आइडियाज

बजटगिफ्ट आइडियाज
100 रुपए तकपेन, छोटा नोटपैड, हैंडमेड थैंक यू कार्ड, बुकमार्क, छोटा चॉकलेट पैक
101-200 रुपएअच्छी क्वालिटी पेन, कॉफी मग, छोटा इंडोर प्लांट, डायरी, फोटो फ्रेम
201-300 रुपएपर्सनलाइज्ड मग, नाम वाला पेन, प्लानर, स्नैक या चॉकलेट गिफ्ट पैक
301-500 रुपएपर्सनलाइज्ड डायरी, टेबल ऑर्गेनाइजर, छोटा प्लांट कॉम्बो, किताब, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम
501-700 रुपएइंसुलेटेड कॉफी/वॉटर बोतल, प्रीमियम पेन सेट, गिफ्ट हैम्पर, डेस्क एक्सेसरीज सेट
701-1000 रुपएपर्सनलाइज्ड गिफ्ट हैम्पर, प्रीमियम डायरी-पेन कॉम्बो, पसंदीदा लेखक की किताबों का सेट, डेस्क डेकोर कॉम्बो

Teachers Day Handmade Gift Ideas 2026: हैंडमेड गिफ्ट भी है ऑप्शन

अगर आपका बजट कम है, तो आप अपने टीचर को हैंडमेड गिप्ट्स भी दे सकते हैं. आप हैंडमेड कार्ड, स्क्रैपबुक, क्लास की यादों का फोटो कोलाज या सभी छात्रों के संदेशों वाली एक छोटी बुक तैयार कर सकते हैं. ये गिफ्ट शिक्षक के लिए भावनात्मक रूप से काफी खास हो सकते हैं और लाइफ टाइम मेमोरी बन सकते हैं. गिफ्ट जरूरी नहीं है की बहुत महंगी हाे, इसमें बस अपकी सच्ची भावना होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Basic Computer Courses 2026: कौन सा कंप्यूटर कोर्स आपके लिए रहेगा बेस्ट? करियर में ग्रोथ के लिए जानें डिटेल्स

Teachers Day Gift from Class: क्लास के सभी स्टूडेंट्स मिलकर क्या गिफ्ट दे सकते हैं?

टीचर्स डे पर आप पूरे क्लास के स्टूडेंट्स एक साथ मिलकर बजट कलेक्शन करके भी अपने टीचर को गिफ्ट दे सकते हैं. ऐसे में ज्यादा पैसे जमा होने से आप टीचर को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हैंपर, प्रीमियम पेन सेट, क्लास मेमोरी फोटो, क्राॅकरी सेट, प्रीमियम टेबल लैंप, कपड़े और भी कई चीजें गिफ्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Teachers Day GK Questions 2026: स्कूल क्विज में पूछे जा सकते हैं ये 20 सवाल, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?

Gift According To Teachers Personality: टीचर की पर्सनैलिटी के मुताबिक दें गिफ्ट

इस टीचर्स डे आप अपने शिक्षक को उनकी पर्सनैलिटी के अनुसार भी गिफ्ट दे सकते हैं. बुक्स पसंद करने वाले टीचर के लिए कोई अच्छे लेखक की बुक और नोबेल जैसी गिफ्ट दे सकते हैं. वहीं लिखने-पढ़ाने का शौक रखने वाले टीचर के लिए प्रीमियम पेन सेट दे सकते हैं. कॉफी या चाय पसंद करने वाले टीचर के लिए पर्सनलाइज्ड मग बनवा सकते हैं. नेचर पसंद करने वाले टीचर को इंडोर प्लांट दिया जा सकता है. ऐसे ही आप अपने टीचर के पर्सनैलिटी के मुताबिक उन्हें गिफ्ट दें.

ये भी पढ़ें: Teachers Day School Activity Ideas 2026: स्कूल में कराएं ये 5 खास एक्टिविटीज, बच्चे करेंगे खूब एंजॉय


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola