Teachers Day School Activity Ideas 2026: स्कूल में कराएं ये 5 खास एक्टिविटीज, बच्चे करेंगे खूब एंजॉय
शिक्षक दिवस पर स्कूल में अलग अलग एक्टिविटी आइडियाज का AI जनरेटेड फोटो
Teachers Day School Activity Ideas 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं. यहां जानें Teacher for a Day, क्विज, थैंक यू कार्ड, फन गेम्स, टीचर-स्टूडेंट चैलेंज और कल्चरल प्रोग्राम समेत 5 बेस्ट और मजेदार एक्टिविटी आइडियाज.
Teachers Day School Activity Ideas 2026: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे ही इस साल भी अगर आप स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने की सोंच रहे हैं, तो यह आर्टिकल जरूर देखें. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे 5 बेस्ट आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो स्टूडेंट्स को कुछ सीखने का मौका देगा और उन्हें मजा आएगा. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Top 5 Best Ideas For Teachers Day School Activity: यह 5 बेस्ट एक्टिविटी कराए शिक्षक दिवस पर
- स्टूडेंट्स को एक दिन के लिए शिक्षक बनने की एक्टिविटी
- शिक्षक दिवस पर क्विज का आयोजन
- थैंक यू कार्ड और वॉल ऑफ ग्रैटिट्यूड
- फन गेम्स और टीचर-स्टूडेंट चैलेंज
- कल्चरल प्रोग्राम
Teacher for a Day Activity: स्टूडेंट्स एक दिन के लिए शिक्षक बनने का कर सकते हैं रोल
शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों को एक दिन के लिए शिक्षक बनने का मौका दिया जा सकता है. इसके लिए अलग-अलग कक्षाओं से कुछ छात्रों का सिलेक्शन कर उन्हें अपनी पसंद का कोई छोटा टॉपिक पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है. छात्र ब्लैकबोर्ड, चार्ट या प्रेजेंटेशन की मदद से अपने सहपाठियों को पढ़ा सकते हैं. इससे बच्चों को शिक्षकों की जिम्मेदारियों को करीब से समझने और अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल बेहतर करने का मौका मिलेगा. यह एक्टिविटी ज्यादातर सीनियर क्लास के स्टूडेंट्स से कराई जा सकती है
Teachers Day Quiz 2026: क्विज का किया जा सकता है आयोजन
इस खास दिन पर शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, शिक्षा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का एक मजेदार क्विज कॉम्पिटिशन कराया जा सकता है. बच्चों को अलग-अलग टीमों में बांटकर रैपिड फायर, बजर राउंड और विजुअल राउंड जैसे राउंड शामिल किए जा सकते हैं. विजेता टीम को छोटे पुरस्कार या सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Teachers Day GK Questions 2026: स्कूल क्विज में पूछे जा सकते हैं ये 20 सवाल, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?
Thankyou and Gratitude of Wall Making: इस एक्टिविटी में बच्चों को आएगा खुब मजा
इस एक्टिविटी में छात्र अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए हाथ से थैंक यू कार्ड बना सकते हैं. स्कूल में एक खास ‘Wall of Gratitude’ भी तैयार की जा सकती है, जहां बच्चे छोटे नोट्स लिखकर अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त कर सकें. यह एक्टिविटी बच्चों की क्रिएटिविटी के साथ-साथ उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करना भी सिखाएगी.
Fun Games and Teacher-Student Challenge: यह एक्टिविटी शिक्षक और स्टूडेंट्स के बीच बढ़ेगी बॉन्डिंग
शिक्षक दिवस को और मजेदार बनाने के लिए शिक्षक और छात्रों के बीच फ्रेंडली गेम्स आयोजित किए जा सकते हैं. इसमें म्यूजिकल चेयर, डंब शराड्स, अंताक्षरी, शब्द पहचानों या जनरल नॉलेज चैलेंज जैसी गतिविधियां रखी जा सकती हैं. टीचर और स्टूडेंट की मिक्स्ड टीम बनाकर गेम कराने से कार्यक्रम में और भी उत्साह आएगा . इसके अलावा बच्चों और शिक्षकों के बीच बॉन्डिंग बढ़ेगी.
School Cultural Program: इस एटिविटी में स्टूडेंट्स दिखा सकते है अपनी प्रतिभा
शिक्षक दिवस पर बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किया जा सकता है. इसमें डांस, सिंगिंग, कविता, भाषण, मिमिक्री और नाटक जैसी प्रस्तुतियां शामिल की जा सकती हैं. इस तरह का कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ Teachers Day सेलिब्रेशन को खास और मनोरंजक बना सकता है.
Teachers Day School Activity Tips: एक्टिविटी आयोजित करते समय इन बातों का रखें ध्यान
शिक्षक दिवस पर बच्चों की उम्र और कक्षा के मुताबिक किसी भी एक्टिविटी का आयोजन करना चाहिए. छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए आसान और मनोरंजक गेम्स, कार्ड मेकिंग और ड्राइंग जैसी एक्टिविटीज रखी जा सकती हैं. वहीं सीनियर स्टूडेंट्स के लिए Teacher for a Day, क्विज, डिबेट और टीचर-स्टूडेंट चैलेंज आयोजित किया जा सकता हैं.
ये भी पढ़ें: गोपालगंज में शिक्षक दिवस पर होगा शिक्षक सम्मान-2026, एक सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए