National Teachers Award 2026: देशभर के 48 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
नेशनल टीचर्स अवार्ड से शिक्षक को सम्मानित करतीं राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू की AI जनरेटेड फोटो
National Teachers Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करेंगी. समारोह में पुरस्कार विजेताओं के कार्यों पर आधारित शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी.
National Teachers Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्कूली शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा. सम्मान के तहत शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 दिया जाएगा. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
How Many Teachers Will Get Award: कितने शिक्षकों को मिलेगा अवार्ड?
PIB की ओर से जारी प्रेस रिलीज और ट्विट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 के तहत कुल 48 शिक्षकों काे अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान सभी पुरस्कार विजेताओं के उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाने वाली शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी.
National Teachers Award Contribution: जानिए क्यों दिया जाता है अवार्ड?
शिक्षक दिवस के मौके पर हर साल डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित किया जाता है. इस समारोह में देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाता है. इस पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों के योगदान को पहचान देना है, जिन्होंने अपनी मेहनत और डेडिकेशन के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि स्टूडेंट्स के जीवन को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें: धनबाद का बढ़ा मान, शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्या को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026
National Teachers Award Selection Process: कैसे हुआ सिलेक्शन?
नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 के लिए एलिजिबल शिक्षकों से 15 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन सेल्फ-नॉमिनेशन आमंत्रित किए गए थे. इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई थी. शिक्षकों का सिलेक्शन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों वाली सिलेक्शन प्रोसेस के माध्यम से किया गया है.
ये भी पढ़ें: यूपी के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
National Teachers Award के लिए कितने राज्यों के शिक्षक हुए सिलेक्ट?
नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 के लिए सिलेक्टेड 48 शिक्षकों में 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों के शिक्षक शामिल हैं. सिलेक्टेड शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक हैं. इन सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा.
National Teachers Award 2026 PIB Press Release
National Teachers Award Live Telecast: कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?
नेशनल टीचर्स अवार्ड समारोह का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के SWAYAM PRABHA चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के वेबकास्ट प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर शिक्षक तरुण सिंह के नाम का किया गया चयन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए