बिहार की पुष्पा प्रसाद और खुशबू कुमारी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति 5 सितंबर को करेंगी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

पुष्पा प्रसाद और खुशबू कुमारी

Bihar Teacher National Award: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए बिहार की दो शिक्षिकाओं पुष्पा प्रसाद और खुशबू कुमारी का चयन हुआ है. शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी 11 शिक्षकों की सूची में गोपालगंज और बांका की ये शिक्षिकाएं शामिल हैं. आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति इन्हें सम्मानित करेंगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher National Award: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए बिहार की दो शिक्षिकाओं का चयन हुआ है. शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी सूची में गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद और बांका की खुशबू कुमारी का नाम शामिल है. दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद का हुआ चयन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गई पुष्पा प्रसाद गोपालगंज के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कुचायकोट में पढ़ाती हैं. उनके चयन से जिले के शिक्षा जगत में खुशी है. उन्हें 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलेगा.

बांका की खुशबू कुमारी भी पुरस्कार के लिए चुनी गईं

बांका की खुशबू कुमारी भी इस बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में शामिल हैं. वह बिदायदिह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं. बिहार से दो शिक्षिकाओं के चयन को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

देशभर से 11 शिक्षकों के नाम

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूची में अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 11 शिक्षकों को चुना गया है. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से जे प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश से राजेश कौलुरी, अरुणाचल प्रदेश से याकू तामे और असम से राजेश बरदोलोई का नाम शामिल है.

इसके अलावा CISCE से राधा राजेश, CBSE से संगीता यादव, चंडीगढ़ से रवि जायसवाल, छत्तीसगढ़ से सुनीता यादव और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से पटेल पूर्णिमा मोहनलाल को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है. सभी चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी.

इसे भी पढ़ें: बिजली का पोल गिरा, टूटी बैरिकेडिंग और मची भगदड़, जानिए अशोकधाम हादसे की रिपोर्ट में क्या है?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन