राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अब 17 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Author Sandeep|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अब 17 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। शिक्षक अब 20 जुलाई तक अपना फाइनल आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ''राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026'' के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की इच्छा रखने वाले शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने योग्य शिक्षकों के लिए ऑनलाइन सेल्फ नॉमिनेशन और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी है. पहले ऑनलाइन स्व-नामांकन की अवधि 15 जून से 10 जुलाई तक निर्धारित थी.शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि 17 जुलाई के बाद किसी भी नये पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जायेगी. इसके साथ ही, जिन आवेदकों ने 17 जुलाई तक अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है, लेकिन वे किसी कारणवश अपना आवेदन अंतिम रूप से जमा नहीं कर पाये हैं, उन्हें विभाग ने थोड़ी और राहत दी है. ऐसे शिक्षक 20 जुलाई तक अपना स्व-नामांकन आवेदन अंतिम रूप से पूरा करके सबमिट कर सकेंगे. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल 20 जुलाई तक अंतिम सबमिशन के लिए खुला रहेगा.

पुरस्कार चयन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण संशोधित समय-सारणी

नया पंजीकरण (शिक्षकों द्वारा): 11 जुलाई से 17 जुलाई, 2026 आवेदन का फाइनल सबमिशन: 18 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन : केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा जुलाई 2026 के मध्य में जिला/क्षेत्रीय चयन समिति द्वारा शॉर्टलिस्टिंग : 21 से 26 जुलाई, 2026 के बीच आवेदनों को शॉर्टलिस्ट कर राज्य/संगठन समिति को भेजा जायेगा. राज्य/संगठन चयन समिति द्वारा शॉर्टलिस्टिंग : 27 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक शॉर्टलिस्ट को स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी को पोर्टल के माध्यम से भेजा जायेगा. जूरी द्वारा इंटरव्यू ( वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ) : शॉर्टलिस्ट किये गये अधिकतम 154 उम्मीदवारों को 6 से 9 अगस्त के बीच सूचित किया जायेगा और 10 से 14 अगस्त, 2026 तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चयन प्रक्रिया चलेगी. नामों को अंतिम रूप देना : स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा 18 अगस्त 2026 को नाम फाइनल किया जायेगा.

चयनित उम्मीदवारों को सूचना : केंद्रीय शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद 19 से 22 अगस्त 2026 के बीच. पुरस्कार समारोह : हमेशा की तरह शिक्षक दिवस के अवसर पर 4 और 5 सितंबर 2026 को रिहर्सल और भव्य पुरस्कार प्रस्तुति समारोह आयोजित किया जायेगा.


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola