गरीब मरीजों को मिले निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज: मनोज मिश्रा
मनोज मिश्रा
मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने झारखंड सरकार से निजी अस्पतालों में गरीब मरीजों के लिए मुफ्त इलाज और जांच अनिवार्य करने की मांग की है.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) के चेयरमैन एवं वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने राज्य सरकार से क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) कानून में आवश्यक संशोधन करने या नयी अधिसूचना जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिन निजी अस्पतालों को सरकार द्वारा रियायती दर पर भूमि कर में छूट, अनुदान या कोई भी सरकारी सुविधा मिली है, वहां गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर 20 प्रतिशत मरीजों को ओपीडी में और 10 प्रतिशत इंडोर (भर्ती) मरीजों का इलाज निःशुल्क करना अनिवार्य किया जाये.
इसके साथ ही पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, सीटी स्कैन और एमआरआइ जैसी जांचों में भी गरीब मरीजों को मुफ्त या विशेष रियायत देना कानूनी रूप से बाध्यकारी हो. इन मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए