एमजीएम में जूनियर रेजिडेंट के आठ पदों पर हुई बहाली

Author Chandra Shekhar|Edited by Bhumi Sharma
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के आठ पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है. सभी डॉक्टरों को एक साल के अनुबंध पर रखा गया है.

विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 54 पदों पर बहाली निकाली गयी थी. जिसमें 12 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के द्वारा अपना आवेदन दिया गया था. जिनका बुधवार को इंटरव्यू लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस इंटरव्यू के दौरान चार लोगों के आवेदन को रद्द कर दिया गया. वहीं आठ लोगों की बहाली की गयी. जिसमें चार को बर्न व चार को मेडिसिन आइसीयू में नियुक्त किया गया. इन सभी की बहाली स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत रेजिडेंसी स्कीम के अंतर्गत एक वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर की गयी है. इस नियुक्ति में एमजीएम मेडिकल कॉलेज से पास डॉक्टरों को प्राथमिकता दी गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola