बारीगोड़ा : युवकों ने मचाया उत्पात, घर में घुसकर तोड़फोड़, राहगीरों को भी पीटा

Updated:
विज्ञापन
बारीगोड़ा : युवकों ने मचाया उत्पात, घर में घुसकर तोड़फोड़, राहगीरों को भी पीटा

बारीगोड़ा : युवकों ने मचाया उत्पात,राहगीर से मारपीट, घर में घुसकर तोड़ फोड़ | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और राहगीरों के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा गायत्री नगर में बुधवार की रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. युवकों ने राहगीर के साथ मारपीट की और मुन्ना सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. इस दौरान युवकों ने महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज और बदसलूकी की. युवकों का उत्पात देख स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है. वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ युवक मोटरसाइकिल से तो कुछ पैदल ही वहां से चेतावनी देते हुए फरार हो गये. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

आक्रोशित लोगों ने परसुडीह थाना पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों के अनुसार राहरगोड़ा का आयुष बच्चा, विवेक समेत 10 से 15 युवकों ने पहले मुन्ना सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. इस दौरान महिलाओं के साथी गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की. वहीं, किरायेदार की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी. साथ ही रास्ते में दो युवकों के साथ भी मारपीट की. इस घटना में जय कामत, हरिओम कुमार के अलावा मुन्ना सिंह की बेटी को चोट लगी है. देर रात तक स्थानीय लोग परसुडीह थाना में जुटे रहे. इधर, पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है.


विज्ञापन
Shyam Narayan Jha

लेखक के बारे में

By Shyam Narayan Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola