रथ यात्रा पर टाटा पावर की अनूठी पहल: ओडिशा में शुरू हुआ पहला सोलर रथ, घर-घर जाकर देगा मुफ्त बिजली योजना की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

टाटा पावर ने ओडिशा में पहला सोलर रथ शुरू किया है। यह रथ घर-घर जाकर लोगों को सोलर पैनल और मुफ्त बिजली योजना के बारे में जागरूक करेगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

रथयात्रा के मौके पर टाटा पावर ने ओडिशा में एक अनोखी शुरुआत की है. कंपनी ने राज्य का पहला सोलर रथ रवाना किया है. यह एक चलता-फिरता जागरूकता रथ है. जो सीधे लोगों के घर-घर जाकर सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) का संदेश देगा. कंपनी के सीइओ श्री गजानन एस. काले ने बताया कि जैसे रथ यात्रा के जरिये भगवान का आशीर्वाद जनता तक पहुंचता है, वैसे ही इस सोलर रथ के जरिये हम स्वच्छ ऊर्जा और मुफ्त बिजली का संदेश हर घर तक पहुंचा रहे हैं. ताकि लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बना सकें.

यह पहल टाटा पावर और ओडिशा सरकार की मिली-जुली कंपनी टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने मिलकर शुरू की है. ओडिशा इस योजना में देश भर में सबसे आगे चल रहा है. टाटा पावर की बिजली कंपनियों की मदद से राज्य में अब तक 1.5 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाये जा चुके हैं. कई जिलों में तो 10-10 हजार से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं और कई गांव पूरी तरह सोलर विलेज बनने की ओर बढ़ रहे हैं. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए यह सोलर रथ पुरी और ढेंकनाल के गांवों और बाजारों में घूमेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola