गांवों में अशिक्षा को दूर करने की मुहिम, केरुआडूंगरी पंचायत में बीबीआइसी के नये शिक्षा केंद्र का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

बच्चों कॉपी देती अतिथि

बीबीआइसी फाउंडेशन ने जमशेदपुर के केरुआडूंगरी पंचायत में एक नया शिक्षा केंद्र खोला है. इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारना है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनके बीच शिक्षा के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर (बीबीआइसी) फाउंडेशन की ओर से पहल की गयी है. संस्था के तत्वावधान में सुंदरनगर क्षेत्र के केरुआडूंगरी पंचायत भवन में शैक्षणिक सामग्री वितरण सह नये शिक्षा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बच्चों को संबोधित करते अतिथि
बच्चों को संबोधित करते अतिथि

इस अवसर पर आर्थिक और भौगोलिक कारणों से पढ़ाई से दूर रहने वाले ग्रामीण बच्चों के बीच पुस्तकें, नोटबुक व अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया.कार्यक्रम में बीबीआइसी की फाउंडर डायरेक्टर पम्मी राय, को-फाउंडर केके राय, प्रतीक्षा राय, अनीता मुंडा, सानिया, कॉर्डिनेटर प्रेम रंजन, माझी बाबा शंकर राम बेसरा, अहला हांसदा, उदय कुमार हेंब्रम और शिक्षिका सीमा बेसरा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

पंचायत स्तर पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सराहनीय पहल : कान्हू मुर्मू

कार्यक्रम में मौजूद केरुआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य का आधार केवल शिक्षा ही है. पंचायत और संस्था के संयुक्त सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर और सही दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य किये जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे.

1 सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं, 6 सितंबर को खुलेंगे तीन और केंद्र

बीबीआइसी की फाउंडर डायरेक्टर पम्मी राय ने बताया कि इस नये शिक्षा केंद्र में 1 सितंबर 2026 से नियमित रूप से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी. इसके अलावा, आगामी रविवार 6 सितंबर 2026 को पंचायत क्षेत्र के तीन अन्य गांवों में भी नये शिक्षा केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola