भाई बहन ने साथ क्रैक किया UPSC, 10-10 घंटे करते थे पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

Brother Sister Cracked UPSC: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के रिजल्ट में यूपी के आजमगढ़ जिले के भाई-बहन ने शानदार सफलता हासिल की है. आदित्य ने 154वीं और आयुषी ने 361वीं रैंक हासिल की. दोनों ने साथ पढ़ाई, करंट अफेयर्स, है. नोट्स और टेस्ट प्रैक्टिस कर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन

Brother Sister Cracked UPSC: आजमगढ़ के बिलरियागंज के शांतिपुर में रहने वाले एक परिवार के भाई-बहन ने साथ में पढ़ाई करके शानदार सफलता हासिल की है. आदित्य हृदय उपाध्याय ने UPSC में 154वीं रैंक और आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है. दोनों भाई-बहन को शिक्षा के प्रति जागरुकता परिवार से ही मिली है. इनके पिता सूर्यप्रकाश उपाध्याय लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच में वकील हैं. वहीं उनकी मां प्रतिभा उपाध्याय इंटर लेवल कॉलेज में शिक्षिका हैं. आइए, इस रक्षाबंधन स्पेशल सीरिज के एपिसोड-1 में आदित्य और आयुषी की कहानी जानते हैं.

विज्ञापन

भाई ने UPSC में 154वीं AIR रैंक हासिल की

आदित्य बचपन से ही पढ़ने में होनहार हैं. उन्होंने इससे पहले UPSC CSE 2024 की परीक्षा पास की थी. उन्हें IRS सेवा में इंकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर का पद मिला था. हालांकि, वे इससे संतुष्ट नहीं थे. ऐसे में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और इस बार 154वीं रैंक हासिल की. आदित्य ने IIT Roorkee से बीटेक की डिग्री हासिल की है. वे बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

image.png
आदित्य उपाध्याय की रैंक (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

ये भी पढ़ें: 365 रातें दर्द में काटीं, एक उंगली से सीखा कंप्यूटर...आज 'ग्लोबल आइकन' बन दुनिया को सिखा रहे हैं जीना

भाई की तरह आयुषी भी हमेशा से पढ़ाई में मेहनत

भाई की तरह आयुषी भी हमेशा से पढ़ाई में मेहनत करती थीं. आयुषी ने नेशनल लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल हासिल किया है. आयुषी ने UPSC में 361वीं रैंक हासिल की है.

10 घंट तक हर दिन करते थे पढ़ाई

UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए सही गाइडेंस और कॉन्संट्रेशन बहुत जरूरी है. साथ ही अनुशासन भी जरूरी है. दोनों भाई-बहनों को इसकी समझ थी. यही कारण है कि वे हर दिन 10 घंटे की पढ़ाई करते थे. दोनों साथ में बैठकर करंट अफेयर्स पढ़ते थे और नोट्स बनाते थे. टेस्ट प्रैक्टिस भी साथ-साथ किया.

image.png
आयुषी उपाध्याय की रैंक (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

भाई- बहन ने साथ तैयारी करके क्रैक किया UPSC

आदित्य और आयुषी की कहानी दिखाती है कि साथ मिलकर पढ़ाई करने से एक-दूसरे का हौसला और मेहनत दोनों बढ़ सकते हैं. सही मार्गदर्शन, अनुशासन, लगातार मेहनत और एक-दूसरे के सपनों का साथ सफलता की राह आसान बना सकता है. दोनों ने साथ तैयारी कर यह साबित किया कि परिवार में पढ़ाई का माहौल हो तो बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BIPARD में मिला का अपॉइंटमेंट लेटर, दिनारा ब्लॉक की सुधा ऐसे बनीं अधिकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola