IBPS Clerk 2026: 11,403 पादों पर आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, जल्दी करें कहीं छूट न जाए मौका
बैंक कर्मचारी की AI जनरेटेड फोटो
IBPS Clerk Exam 2026: IBPS ने Clerk CSA 16वीं भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. 11,403 पदों पर भर्ती के लिए अब कैंडिडेट्स 28 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जानें एग्जाम फीस, एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस.
IBPS Clerk Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क CSA (Customer Service Associates) 16वीं भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इस भर्ती के तहत कुल 11,403 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. IBPS की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी दी गई है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
IBPS Clerk Last Date Extended 2026: एप्लिकेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
इस भर्ती परीक्षा के लिए अब कैंडिडेट्स 28 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि पहले इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 थी, मगर IBPS की ओर से एक नोटिस जारी करके इसे बढ़ाया गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. हालांकि एप्लिकेशन में करेक्शन और परीक्षा की तारीख को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है.
IBPS Clerk Last Date Extended 2026 Official Notification Check Here
IBPS Clerk Exam Fee: कितना है एग्जाम फीस?
एग्जाम फीस की बात करें तो Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपए फीस देना होगा. वहीं, ST, SC, ESM, DESM और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए फीस 175 रुपए तय की गई है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 11403 IBPS क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें आपके राज्य में कितने सीट्स पर निकली वैकेंसी
IBPS Clerk Age Limit: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?
जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम एज 28 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को IBPS के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
IBPS Clerk Education Qualification: क्या होनी चाहिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन?
एजुकेशन क्वालीफिकेशन के लिए कैंडिडेट के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सीटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही कंप्यूटर का नाॅलेज जरूरी है. कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर ऑपरेशन या कंप्यूटर भाषा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से करें IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन, यहां देखें शेड्यूल
IBPS Clerk Selection Process: क्या है इसका सिलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती परीक्षा के तहत कैंडिडेट को सबसे पहले ऑनलाइन प्री परीक्षा देनी होगी. इसके क्वालीफाई कैंडिडेट्स ऑनलाइन मेन्स परीक्षा दे पाएंगे. इसके बाद कैंडिडेट्स का इंटरव्यू होगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप IBPS की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IBPS Clerk के 11403 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए