प्लांट सेल और एनिमल सेल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब, SSC CGL के लिए समझें अंतर
बुक की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
Biology GK Questions For SSC CGL: SSC CGL परीक्षा में General Science के तहत Biology से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. अगर आप भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दिए गए सवाल-जवाब आपके काम आएंगे.
Biology GK Questions For SSC CGL 2026: प्रतियोगिता परीक्षा में से एक SSC CGL की परीक्षा सितंबर महीने में होगी. इस परीक्षा में बायोलॉजी और साइंस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए GK/GS बुक की जानकारी के आधार पर प्लांट सेल और एनिमल सेल की जानकारी लेकर आए हैं. यहां हम आपको मुख्य रूप से इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे. साथ ही प्लांट सेल और एनिमल सेल से जुड़े जनरल नॉलेज के 20+ सवाल बताएंगे.
Plant Cell और Animal Cell के बीच का अंतर
SSC CGL परीक्षा में General Science के तहत Biology से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं. कोशिका (Cell) बायोलॉजी का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है और परीक्षा में Plant Cell, Animal Cell, Cell Organelles, Cell Wall, Plastid, Vacuole और Centrosome से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं. ऐसे में को Plant Cell और Animal Cell के बीच अंतर के साथ-साथ कोशिका से जुड़े बेसिक तथ्यों की जानकारी जरूर होनी चाहिए.
Plant Cell में Cell Wall, Plastid और बड़ी Vacuole पाई जाती है, जबकि Animal Cell में Cell Wall और Plastid नहीं होते हैं. Animal Cell में Centrosome पाया जाता है, जबकि सामान्य Plant Cell में Centrosome नहीं होता है.
| आधार | प्लांट सेल | एनिमल सेल |
| 1. आकार | सामान्यतः आकार में बड़ी | सामान्यतः आकार में छोटी |
| 2. कोशिका भित्ति | कोशिका भित्ति उपस्थित होती है | कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है |
| 3. प्लास्टिड | उपस्थित होते हैं | अनुपस्थित होते हैं |
| 4. सेंट्रोसोम | अनुपस्थित होता है | उपस्थित होता है |
| 5. रिक्तिका (Vacuole) | बड़ी होती है | छोटी होती है |
| 6. आकार | अपेक्षाकृत निश्चित/आयताकार | अपेक्षाकृत अनियमित या गोलाकार |
- Plant = Cell Wall + Plastid + Large Vacuole
- Animal = Centrosome + Small Vacuole
ये भी पढ़ें: Top 20 GK History Questions: SSC CGL में बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल
SSC CGL के लिए 20 Biology GK सवाल-जवाब
1.प्रश्न: जीवों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई क्या है?
उत्तर: कोशिका (Cell).
2.प्रश्न: कोशिका की खोज किसने की थी?
उत्तर: रॉबर्ट हुक ने 1665 में.
3.प्रश्न: पादप कोशिका (Plant Cell) की बाहरी कठोर परत क्या कहलाती है?
उत्तर: कोशिका भित्ति (Cell Wall).
4.प्रश्न: कोशिका भित्ति मुख्य रूप से किस पदार्थ की बनी होती है?
उत्तर: सेलुलोज की.
5.प्रश्न: Animal Cell में कौन-सी संरचना नहीं पाई जाती है जो Plant Cell में होती है?
उत्तर: कोशिका भित्ति (Cell Wall).
6.प्रश्न: Plant Cell में प्रकाश संश्लेषण के लिए कौन-सा कोशिकांग जिम्मेदार है?
उत्तर: क्लोरोप्लास्ट.
7.प्रश्न: क्लोरोप्लास्ट किस प्रकार का कोशिकांग है?
उत्तर: प्लास्टिड.
8.प्रश्न: Animal Cell में कौन-सा कोशिकांग पाया जाता है जो सामान्य Plant Cell में अनुपस्थित होता है?
उत्तर: सेंट्रोसोम.
9.प्रश्न: Plant Cell में Vacuole कैसी होती है?
उत्तर: सामान्यतः बड़ी और प्रमुख होती है.
10.प्रश्न: Animal Cell में Vacuole कैसी होती है?
उत्तर: सामान्यतः छोटी और अस्थायी होती है.
11.प्रश्न: कोशिका का नियंत्रण केंद्र किसे कहा जाता है?
उत्तर: केंद्रक (Nucleus). प्रश्न: कोशिका में ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख स्थान कौन-सा है? उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया.
12.प्रश्न: माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का क्या कहा जाता है?
उत्तर: पावरहाउस.
13.प्रश्न: प्रोटीन संश्लेषण का कार्य कौन-सा कोशिकांग करता है?
उत्तर: राइबोसोम.
14.प्रश्न: कोशिका में पदार्थों के परिवहन और संश्लेषण में कौन-सा कोशिकांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
उत्तर: एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम (ER).
15.प्रश्न: कोशिका में पैकेजिंग और पदार्थों के स्राव का कार्य कौन करता है?
उत्तर: गोल्जी तंत्र (Golgi Apparatus).
16.प्रश्न: कोशिका के अंदर पाचन का कार्य कौन-सा कोशिकांग करता है?
उत्तर: लाइसोसोम.
17.प्रश्न: प्लास्टिड मुख्य रूप से किन कोशिकाओं में पाए जाते हैं?
उत्तर: पादप कोशिकाओं में.
18.प्रश्न: कोशिका झिल्ली का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर: कोशिका के अंदर और बाहर पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करना.
19.प्रश्न: Plant Cell और Animal Cell में सबसे प्रमुख अंतर क्या है?
उत्तर: Plant Cell में Cell Wall और Plastid पाए जाते हैं, जबकि Animal Cell में ये अनुपस्थित होते हैं.
20.प्रश्न: प्लांट सेल में कौन-सी संरचना होती है, जो एनिमल सेल में नहीं होती?
उत्तर: कोशिका भित्ति (Cell Wall).
21.प्रश्न: प्लांट सेल में भोजन बनाने की प्रक्रिया किस अंगक में होती है?
उत्तर: क्लोरोप्लास्ट (Chloroplast)
22.प्रश्न: प्लांट सेल में बड़ी केंद्रीय रिक्तिका (Vacuole) का क्या कार्य है?
उत्तर: पानी, पोषक तत्व और अपशिष्ट पदार्थों का संग्रह करना.
23.प्रश्न: एनिमल सेल में सेंट्रियोल (Centriole) का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर: कोशिका विभाजन में सहायता करना
24. प्रश्न: प्लांट सेल और एनिमल सेल में कौन-सा अंगक दोनों में पाया जाता है?
उत्तर: केंद्रक (Nucleus), माइटोकॉन्ड्रिया, राइबोसोम और एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
ये भी पढ़ें: रोज-रोज खाते हैं ये फल, फिर भी नहीं जानते हैं साइंटिफिक नाम, SSC CGL के लिए जरूर देखें GK के 20+ सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए