IBPS Clerk के 11403 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका

Updated:
विज्ञापन

बैंक अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती के तहत 11,403 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है.

विज्ञापन

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंक में क्लर्क की नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी रिमाइंडर है. Institute of Banking Personnel Selection यानी IBPS की ओर से Clerk CSA 16th Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से ही चल रही है.

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 नजदीक आ गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार योग्य होने के बावजूद अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो लास्ट डेट का इंतजार किए बिना जल्दी से आवेदन कर लें.

IBPS Clerk Recruitment 2026: कैटेगरी वाइज पदों की संख्या

कैटेगरीपदों की संख्या
General4,740
OBC2,815
EWS996
SC1,910
ST942
कुल11,403

IBPS Clerk Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर सिस्टम पर काम करने की जानकारी होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन

IBPS Clerk 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • इसके बाद "Apply Online for Common Recruitment Process for CRP-CSA-XVI" वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स से पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 Apply Online

IBPS Clerk 2026: फीस और लास्ट डेट

General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है. SC, ST, Ex-Servicemen (ESM), Disabled ExServicemen (DESM) और PH उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये रखी गई है.

आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है.

ये भी पढ़ें: MP High Court में असिस्टेंट के 1174 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल




विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola