तीन साल बाद आया रिजल्ट, यूपी को मिले 1468 ग्राम विकास अधिकारी
UP VDO की AI Generated फोटो
UP VDO Final Result 2026: उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ गई है. इस भर्ती की शुरुआत मई 2023 में हुई थी और अब करीब तीन साल बाद 17 अगस्त 2026 को इसका फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.
UP VDO Final Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 (UP VDO Exam 2023) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1468 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है.
भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू हुई थी और 12 जून 2023 तक आवेदन लिए गए थे. इसके बाद 27 सितंबर 2023 को पात्रता से जुड़ा रिजल्ट जारी किया गया. मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा करने की प्रक्रिया अप्रैल 2025 में शुरू हुई और 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई.
1468 पदों पर हुआ चयन
आयोग ने बताया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 1468 पद थे और इतने ही उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इनमें 849 पद सामान्य वर्ग के लिए, 356 पद अनुसूचित जाति, 7 पद अनुसूचित जनजाति, 139 पद OBC और 117 पद EWS के लिए रखे गए थे. इसके अलावा महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का लाभ दिया गया है.
UP VDO Final Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर Results या परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट लिंक को खोजें.
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने चयन सूची की PDF खुल जाएगी.
- PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपका चयन हुआ है.
- रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
UP VDO Final Result 2026 Check PDF
परीक्षा के बाद आंसर की 28 अप्रैल 2025 को जारी हुई. इसके बाद अप्रैल 2026 में उम्मीदवारों से डॉक्यूमेंट्स अपलोड कराए गए. आखिरकार 17 अगस्त 2026 को आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी करते हुए 1468 पदों पर उम्मीदवारों का चयन कर दिया.
ये भी पढ़ें: UPSSSC Technical Assistant परीक्षा 2026 की Answer Key जारी, ऐसे करें चेक
UP VDO Cut Off List

वेबसाइट पर जारी की गई पूरी लिस्ट
आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची के साथ कटऑफ अंक भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और चयन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.
हालांकि, आयोग ने यह भी साफ किया है कि इस चयन पर कोर्ट में चल रहे मामलों का असर पड़ सकता है. अगर किसी मामले में अदालत की तरफ से कोई आदेश आता है, तो उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: NVS KVS टीचर भर्ती टियर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









