Indian Air Force Agniveer Vayu Musician Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Air Force Musician Candidate Reprentational Image
Indian Air Force Agniveer Vayu Musician Admit Card 2026: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. भर्ती रैली का आयोजन 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक किया जाएगा.
Indian Air Force Agniveer Vayu Musician Admit Card 2026: भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 2 अगस्त 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. अब भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होने जा रहा है.
31 अगस्त से शुरू होगी भर्ती रैली
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन के लिए भर्ती रैली 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए स्थान, तारीख और समय के अनुसार रैली में पहुंचना होगा. एडमिट कार्ड के बिना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी हो सकती है. इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसकी सभी जानकारी चेक कर लें.
10वीं पास के साथ म्यूजिक में भी होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार में संगीत की अच्छी समझ और प्रदर्शन करने की क्षमता होनी चाहिए. उम्मीदवार को कम से कम एक वाद्य यंत्र बजाना आना चाहिए.
साथ ही सुर और ताल की सही समझ, पूरा गाना गाने या धुन बजाने की क्षमता जैसी संगीत संबंधी योग्यता भी जरूरी है. उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में बताए गए संगीत अनुभव या प्रमाण पत्र से जुड़ी शर्तों को भी पूरा करना होगा.
ये भी पढ़ें: NVS KVS टीचर भर्ती टियर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Agniveer Vayu Musician Admit Card 2026: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.
- इसके बाद अग्निवीर वायु भर्ती से जुड़े लॉगिन लिंक पर क्लिक करें.
- अब User Id और Password डाल कर लॉगिन करें.
- अब आपके सामने स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें.
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, भर्ती रैली की तारीख, स्थान और दूसरी जरूरी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
India Air Force Agniveer Vayu Musician Admit Card 2026
Indian Air Force Agniveer Vayu Musician: ऐसे होगा चयन
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती में चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा. इसमें सबसे पहले आपको म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (जैसे गिटार, ड्रम या जो भी आप बजाते हैं) बजाकर दिखाना होगा कि आपको वो अच्छे से बजाना आता है या नहीं. इसके बाद अंग्रेजी की लिखित परीक्षा होगी. उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट और एडैप्टेबिलिटी टेस्ट-II से भी गुजरना होगा. अंत में मेडिकल जांच होगी.
ये भी पढ़ें: IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन में एडमिशन की बढ़ी लास्ट डेट, अब 31 अगस्त तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









