'आई एम मलाला' किताब और प्रार्थना बंद होने पर हंगामा, स्कूल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

Updated:
विज्ञापन

स्कूल के बाहर माता-पिता प्रोटेस्ट करते हुए (सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ahmedabad School Controversy: अहमदाबाद के आनंद निकेतन स्कूल में ‘आई एम मलाला’ किताब की लाइब्रेरी में उपलब्धता और सुबह की प्रार्थना बंद होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

विज्ञापन

Ahmedabad School Controversy: अहमदाबाद के शिलाज क्षेत्र में स्थित आनंद निकेतन स्कूल (Anand Niketan School) से एक अजीब मामला सामने आया है. इस स्कूल की लाइब्रेरी में मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) की किताब ‘आई एम मलाला’ मिलने को लेकर विवाद शुरू हो गया. कुछ अभिभावकों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) समेत कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

स्कूल में मलाला की किताब मिलने पर कुछ संगठनों ने जमकर बवाल किया. साथ आरोप लगाए कि इस स्कूल छात्रों को ऐसी सामग्री पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसे वे धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक मानते हैं.

स्कूल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस

आपत्तिजनक पुस्तक और कुछ अन्य कारणों से इस स्कूल के खिलाफ अहमदाबाद सिटी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया.


ये भी पढ़ें: मैं काम करती हूं, मेरे बाल नहीं…महिला अफसर ने सिर मुंडवाकर दिया संदेश

स्कूल के Snacks में मिला कांच का टुकड़ा

सोशल मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार, स्कूल पर कार्रवाई का कारण सिर्फ ये बुक नहीं थी बल्कि कुछ स्टूडेंट्स के खाने में कांच का टुकड़ा मिला. एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, एक मामला ऐसा भी था, जिसमें कथित तौर पर एक छात्र के स्नैक्स में कांच का टुकड़ा मिलने की बात सामने आई थी. ये स्नैक्स स्कूल की कैंटीन का था. साथ ही स्कूल में Morning Prayer रेगुलर बेसिस पर नहीं होता है.

स्कूल ने दी सफाई

शिक्षा विभाग को दिए लिखित जवाब में स्कूल ने कहा कि ‘आई एम मलाला’ अनिवार्य सिलेबस का हिस्सा नहीं है. स्कूल के मुताबिक, यह किताब ऑप्शनल बुक क्लब और लाइब्रेरी कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई गई थी. स्कूल ने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं था. स्कूल ने विभाग को आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी. साथ ही, स्कूल ने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए लाइब्रेरी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से जुड़ी किताबें शामिल की जाएंगी.


ये भी पढ़ें: आपका बच्चा भी स्कूल के क्विज प्रतियोगिता में होता है शामिल? जरूर देखें ये 20+ साइंस से जुड़े सवाल-जवाब


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola