आपका बच्चा भी स्कूल के क्विज प्रतियोगिता में होता है शामिल? जरूर देखें ये 20+ साइंस से जुड़े सवाल-जवाब
बुक की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
Science Quiz For School Students: कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्रों के लिए साइंस के बेसिक कॉन्सेप्ट्स समझना बेहद जरूरी है. स्कूल लेवल पर कई तरह की प्रतियोगिता परीक्षाएं होती हैं. ऐसे में आइए आज हम आपके लिए 20+ साइंस से जुड़े सवाल-जवाब लेकर आए हैं.
Science Quiz for School Students: साइंस सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन से भी जुड़ी हुई है. स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्रों के लिए साइंस के बेसिक कॉन्सेप्ट्स समझना बेहद जरूरी है. यहां दिए गए आसान और रोचक साइंस GK सवाल-जवाब बच्चों की जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ क्विज, प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेंगे.
साइंस से जुड़े क्विज के लिए सवाल-जवाब (क्लास 6- 8 के लिए)
1.प्रश्न: हंसने वाली गैस किसे कहते हैं?
उत्तर: नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O).
2.प्रश्न: हमारे शरीर में खून को लाल रंग कौन देता है?
उत्तर: हीमोग्लोबिन.
3.प्रश्न: पौधे अपना भोजन किस प्रक्रिया से बनाते हैं?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis).
4.प्रश्न: पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह कौन है?
उत्तर: चंद्रमा.
5.प्रश्न: पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: H₂O.
6.प्रश्न: सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौन-सा है?
उत्तर: हीरा.
7.प्रश्न: मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन-सी है?
उत्तर: फीमर (जांघ की हड्डी).
8.प्रश्न: सूरज किस दिशा में उगता है?
उत्तर: पूर्व दिशा.
9.प्रश्न: हवा में सबसे अधिक कौन-सी गैस पाई जाती है?
उत्तर: नाइट्रोजन.
10.प्रश्न: मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन-सा है?
उत्तर: त्वचा.
साइंस क्विज के 10+ सवाल (क्लास 6-10 के लिए)
1.प्रश्न: पौधों का हरा रंग किसके कारण होता है?
उत्तर: क्लोरोफिल.
2.प्रश्न: बिजली का अच्छा चालक कौन है?
उत्तर: तांबा.
3.प्रश्न: विटामिन C का प्रमुख स्रोत क्या है?
उत्तर: आंवला और खट्टे फल.
4. प्रश्न: ध्वनि किस माध्यम में सबसे तेज चलती है?
उत्तर: ठोस में.
5.प्रश्न: पृथ्वी सूर्य का चक्कर कितने दिनों में लगाती है?
उत्तर: लगभग 365 दिन.
6.प्रश्न: शरीर में भोजन पचाने वाला मुख्य अम्ल कौन-सा है?
उत्तर: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl).
7.प्रश्न: सबसे हल्की गैस कौन-सी है?
उत्तर: हाइड्रोजन.
8.प्रश्न: बल की SI इकाई क्या है?
उत्तर: न्यूटन.
9.प्रश्न: दूध में कौन-सा प्रोटीन पाया जाता है?
उत्तर: कैसीन.
10.प्रश्न: मानव शरीर में कितने दांत होते हैं?
उत्तर: 32.
11.प्रश्न: पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा कौन है?
उत्तर: सूर्य.
12.प्रश्न: रक्त को शुद्ध करने का काम कौन-सा अंग करता है? उ
उत्तर: किडनी.
13.प्रश्न: किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है?
उत्तर: मंगल.
14.प्रश्न: पौधे वायुमंडल से कौन-सी गैस लेते हैं?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड.
15.प्रश्न: कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी क्या कहलाती है?
उत्तर: ROM.
16.प्रश्न: थर्मामीटर का उपयोग किसे मापने के लिए किया जाता है?
उत्तर: तापमान.
17.प्रश्न: आंखों का रंग किस भाग से तय होता है?
उत्तर: आइरिस.
18.प्रश्न: प्रकाश की गति लगभग कितनी होती है?
उत्तर: 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड.
19.प्रश्न: मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कौन-सी है?
उत्तर: स्टेप्स (कान की हड्डी).
20.प्रश्न: कौन-सा ग्रह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है?
उत्तर: बृहस्पति (जुपिटर).
ये भी पढ़ें: यूपीएससी Essay Writing में मिलेंगे पूरे मार्क्स, 2023 के 4 टॉपर्स से समझें ये खास स्ट्रैटजी
थोड़े मुश्किल Science Quiz सवाल-जवाब
1.प्रश्न: मानव शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त को हृदय से शरीर तक कौन-सी रक्त वाहिका पहुंचाती है?
उत्तर: धमनी (Artery).
2.प्रश्न: न्यूटन के तीसरे नियम को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम.
3.प्रश्न: वायुमंडल की किस परत में ओजोन परत मुख्य रूप से पाई जाती है?
उत्तर: समताप मंडल (Stratosphere).
4.प्रश्न: प्रकाश के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर उसके मुड़ने की घटना क्या कहलाती है?
उत्तर: प्रकाश का अपवर्तन (Refraction).
5.प्रश्न: किसी वस्तु का भार चंद्रमा पर पृथ्वी की तुलना में लगभग कितना होता है?
उत्तर: पृथ्वी के भार का लगभग 1/6.
16.प्रश्न: अम्ल और क्षार की अभिक्रिया से सामान्यतः क्या बनता है?
उत्तर: लवण और जल.
17.प्रश्न: पौधों में जड़ों से पानी और खनिजों को पत्तियों तक कौन-सा ऊतक पहुंचाता है?
उत्तर: जाइलम (Xylem).
18.प्रश्न: विद्युत धारा की SI इकाई क्या है?
उत्तर: एम्पियर (Ampere).
20.प्रश्न: DNA का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid).
21.प्रश्न: पृथ्वी के वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सी गैस होती है और लगभग कितनी?
उत्तर: नाइट्रोजन, लगभग 78 प्रतिशत.
ये भी पढ़ें: Jharkhand GK: JPSC और JSSC परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं झारखंड GK के ये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









