BSEB STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BSEB STET 2026 Application: बिहार में स्टेट टीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से एसटीईटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ाई गई है. पहले इसके लिए 31 अगस्त 2026 तक आवेदन की तारीख थी.

विज्ञापन

BSEB STET 2026 Application: बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने STET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 31 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था. अब उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

BSEB की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई गई है. ऐसे उम्मीदवार जो किसी वजह से तय समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें एक और मौका मिल गया है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन पूरा कर लें.

BSEB STET Exam 2026 को लेकर नोटिस

ये भी पढ़ें: बिहार STET 2026 का इंतजार खत्म, 14 अगस्त तक नोटिफिकेशन, 17 अगस्त से आवेदन शुरू

150 अंकों की होगी परीक्षा

STET 2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी. उम्मीदवारों को सवाल हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT माध्यम से आयोजित की जाएगी.

शिक्षक बनने के लिए जरूरी परीक्षा

बिहार में माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए STET एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शिक्षक भर्ती की आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं. इसलिए इस परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या

ये भी पढ़ें: STET 2026 परीक्षा में गलत जवाब पर नहीं कटेंगे अंक, जानें पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन