PNB LBO Admit Card 2026 जारी, 545 पदों पर वैकेंसी, जानिए परीक्षा की तारीख और जरूरी डिटेल्स
बैंक कर्मचारी की AI जनरेटेड फोटो
PNB ने Local Bank Officer (LBO) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी. यहां जानें एडमिट कार्ड, 545 पद, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, एग्जाम फीस और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी.
PNB LBO Admit Card 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे अब पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
PNB LBO Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार PNB LBO भर्ती 2026 की परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. बता दें कि PNB LBO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी. इसकी आखिरी कारीख 16 अगस्त 2026 थी, जिसे बढ़ाया गया था. कैंडिडेट्स इसी दिन तक एग्जाम फीस जमा कर सकते थे. परीक्षा के परिणाम की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है.
PNB LBO Total Vacancy: जानिए कितने पदों पर वैकेंसी?
PNB की ओर से LBO भर्ती के लिए जारी ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कुल 454 पदों पर नौकरी की वैकेंसी है. इस बारे में और अधिक डिटेल्स आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 का Admit Card जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
PNB LBO Age Limit: क्या है भर्ती परीक्षा की एज लिमिट?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को पंजाब नेशनल बैंक के नियमों के अनुसार इज लिमिट में छूट दी जाएगी.
PNB LBO Eligibility Criteria: जानिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष एलिजिबिलिटी होना जरूरी है. कैंडिडेट्स के पास बैचलर की मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: BSNL JTO भर्ती का Admit Card जारी, 23 अगस्त को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
PNB LBO Application Fee: कितनि थी फीस?
एग्जाम फीस की बात करें तो Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 1180 रुपए थी. वहीं SC, ST और PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 59 रुपए थी. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट उपलब्ध था.
PNB LBO Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
PNB लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है. सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Language Proficiency Test) आयोजित किया जाएगा. आखिरी चरण में एलिजिबल कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट्स का अंतिम सिलेक्शन किया जाएगा.
PNB LBO Admit Card कैसे करें डाउनलोड?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपकों सबसे पहले PNB की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा.
- होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.
- यहां आपको नाम, पास्वर्ड और कैप्चा भरकर लाॅग-इन करना हाेगा.
- आगे प्रोसेस के मुताबिक आप अपना एडमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें.
ये भी पढ़ें: RPSC APO Exam City 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 2 सितंबर को होगी परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए