Bihar Staff Nurse Final Result 2026: कमीशन ने जारी किया 11,389 पदों का फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

Bihar Staff Nurse Final Result 2026: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के तहत 11,389 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां जानें रिजल्ट जारी होने की तारीख, कटऑफ, एज लिमिट और रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका.

Bihar Staff Nurse Final Result 2026: कैंडिडेट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल कैंडिडेट्स अब कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Bihar Staff Nurse Final Result 2026 Out: जानिए कब रिजल्ट हुआ जारी?

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती 2025 का रिजल्ट 27 अगस्त 2026 को जारी किया है. बता दें कि इन पदों के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 25 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी. एप्लिकेशन प्रोसेस की आखिरी तारीख 13 जून 2025 तय की गई थी. इसी दिन तक कैंडिडेट्स एग्जाम फीस जमा कर सकते थे. कैंडिडेट्स कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट से संबंधित सूचना और अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Staff Nurse Final Result 2026 Official Notification Check Here

Bihar Staff Nurse Final Result 2026 Total Vacancy: कितने पदों के लिए थी वैकेंसी?

कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती के तहत कुल 11,389 वैकेंसी है. कैंडिडेट्स के लिए कैटेगरी वाइज वैकेंसी लिस्ट भी दी गई है. इस बारे में और डिटेल्स आप नोटिफिकेशन के माध्यम से देख सकते हैं.

Bihar Staff Nurse Final Result 2026 Fee and Eligibility: जानिए कितनी थी फीस और एलिजिबिलिटी?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 600 है. वहीं SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 150 तय की गई थी. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करने का ऑप्शन था. वही अगर हम एलिजिबिलिटी की बात करें, तो स्टाफ नर्स पद के लिए कैंडिडेट्स के पास बीएससी नर्सिंग या नर्सिंग में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना आवश्यक था. इसके साथ ही कैंडिडेट्स का राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी था. इससे जुड़ी और जानकारी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG रिजल्ट के बाद अब जारी हुआ Scorecard, ऐसे चेक करें अपना नंबर

Bihar Staff Nurse Final Result 2026 Age Limit: किस एज लिमिट के कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई?

एज लिमिट की बात करें, तो बिहार स्टाफ नर्स भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 वर्ष निर्धारित की गई थी. मेल कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम एज 37 वर्ष, जबकि फीमेल कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम एज 40 वर्ष रखी गई थी. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार एज लिमिट में छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC CBT 2 Result 2026 हुआ जारी, 5,810 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

How to Check Bihar Staff Nurse Final Result: जानिए कैसे कर सकते है अपना रिजल्ट चेक?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर स्टाफ नर्स भर्ती से संबंधित Final Result लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां उपलब्ध रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर या अन्य जानकारी चेक कर लें.
  • कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है, कि वे भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

Bihar Staff Nurse Final Result 2026 Cut Off: जानिए इस बारे में भी

नीचे दिए गए टेबल में आप कटऑफ अंक सहित अन्य डिटेल्स देख सकते हैं.

Note: इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी आप कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते है.

ये भी पढ़ें: UPTET Result 2026 Out: यूपी टीईटी का रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें अपना स्कोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >