प्रतिभा के आगे सब फीका! कैलाश राय स्कूल के छात्रों ने संस्कृति महोत्सव में किया शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के अभ्यर्थी व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से आयोजित हजारीबाग विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में किया गया था. इसमें कोडरमा, हजारीबाग एवं गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों से संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया. संस्कृति बोध परियोजना के किशोर वर्ग में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम, जबकि बाल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैदिक गणित प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में विद्यालय प्रथम तथा बाल वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा. विज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में भी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया. बाल वर्ग के कथा-कथन में विद्यालय की छात्रा आलिया शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं मूर्ति कला प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्रा ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे. विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय की वंदना सभा में उन्हें सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम का परिणाम है.

परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी सफलता प्राप्त करेंगे. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं दीदियों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: राखी की डोर से जुड़ा अनोखा रिश्ता, बच्चों ने नगर अध्यक्ष को बांधी राखी तो मिला साथ निभाने का वादा 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola