राखी की डोर से जुड़ा अनोखा रिश्ता, बच्चों ने नगर अध्यक्ष को बांधी राखी तो मिला साथ निभाने का वादा

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधते | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन के अवसर पर सुरक्षित बाल ग्राम के बच्चों ने डोमचांच नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा को राखी बांधी और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

डोमचांच: रक्षाबंधन के अवसर पर एवीए से जुड़े सुरक्षित बाल ग्राम के बच्चों ने नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा के आवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी. इस दौरान बाल विवाह रुकवाने वाली छाया भी मौजूद रही. बच्चों ने नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा को राखी बांधकर उन्हें भाई के रूप में अपना स्नेह दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर उमेश वर्मा ने बच्चों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब भी किसी प्रकार की जरूरत होगी, वे हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों में अपने अधिकारों और समाज की समस्याओं को लेकर जागरूकता पैदा होना सकारात्मक बदलाव का संकेत है. उन्होंने बच्चों की ओर से बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की.

यह भी पढ़ें: राखी के साथ पेड़ों की भी रक्षा का वचन, छात्रों ने लिया ‘ग्रीन प्रोमिस’, लगाया पौधा 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola